लीबिया के जिलेटन शहर में एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 50 लोगों की मौत हो गई है। लीबिया की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रक में विस्फोटक रखकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में विस्फोट किया गया।
विज्ञापन
लीबिया में फोड़ा ट्रक बम, 50 की मौत
2 of 5
अभी शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक 50 लोगों के मारे जाने और इतने ही लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है। अभी तक इस आत्मघाती हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हादसे में और अधिक लोग मारे जा सकते हैं।
विज्ञापन
लीबिया में फोड़ा ट्रक बम, 50 की मौत
3 of 5
लीबिया के स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह अभी तक का सबसे खतरनाक आत्मघाती हमलों में से एक है। यह हमला अल-जाफल ट्रेनिंग कैंप में हुआ। यह ट्रेनिंग कैंप मुअम्मार गद्दाफी के शासन के समय मिलिट्री बेस के रूप में काम करता था। आईएसआईएस के बढ़ते प्रभाव के चलते लीबिया में भी लगातार अस्थिरता बढ़ती जा रही है। जहां बम विस्फोट हुआ है वो जगह मिसराता से 60 किलोमीटर दूर है।
लीबिया में फोड़ा ट्रक बम, 50 की मौत
4 of 5
सयुंक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि मार्टिन कोब्लर ने बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था। लीबिया के मीडिया के मुताबिक यह हमला तब किया गया जब पुलिस ट्रेनिंग कैंप में नए भर्ती हुए युवा सुबह का शारीरिक अभ्यास करने जा रहे थे।