फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत

विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के पेशावर में एक भयानक बम फटने से मौके पर ही 10 की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। बचावकर्मियों के दौरान यह बम करखानो बाजार के निकट एक सिक्योरिटी चेकपोस्ट के पास फटा। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में अधिकतर लोग ख्याबर खासादर फोर्स पर तैनात सेना के जवान थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत

2 of 5
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक यह बम विस्फोट खासादर सेना के एक ट्रक पर किया गया। इस ट्रक में अतिरिक्त लाइन ऑफिसर नवाबशाह और ट्राइबल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष महबूब शाह बैठे हुए थे। इस बम विस्फोट में दोनों की ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत

3 of 5
ख्याबर एजेंसी के राजनीतिक नुमाइंदे साहब अली शाह ने बताया कि यह एक आत्‍मघाती हमला था। इतना भीषण विस्फोट था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। आगे यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत

4 of 5
बचावकर्मियों के दौरान यह विस्फोट जमरूद क्षेत्र के पास हुआ। सीसीपीओ मुबाकर जेब खान ने बताया कि मौके पर विस्फोट पेशावर की तरफ जाने वाले करखानो गेटवे के पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में फटा बम, 10 की मौत

5 of 5
टेलीविजन चैनलों की फुटेज देखने पर पता चला कि विस्फोट से पास में ही पार्किंग स्‍थल में खड़े वाहनों में आग लग गई थी। इस हमले के बाद हयाताबाद मेडिकल कॉम्पलेक्स में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। आपको बताते चले कि ख्याबर पाकिस्तान की ट्राइबल बेल्ट का हिस्सा है जोकि कि अफगान बॉर्डर के पास स्थित है। पूर्व में इस क्षेत्र में आतंकियों का खासा प्रभाव रहा है। पिछले दिनों भी पाकिस्तान में इस तरह के बम विस्फोट हो चुके हैं। इसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें