फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

विज्ञापन
1 of 12
अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी बड़ी बेटी पूजा बेदी को उस बयान के लिए जोरदार लताड़ लगाई है, जिसमें उन्होंने अपनी सौतेली मां को 'डायन' बोला था। कबीर बेदी ने उन्हें समझा भी दिया है कि उनकी नई पत्नी पर किसी तरह की टिप्पणी करने वालों को बख्शेंगे नहीं।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

2 of 12
दरअसल, बीते गुरूवार को क‌बीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर 42 वर्षीय परवीन दुसांज से चौथी शादी रचाई। उनकी 46 वर्षीय बड़ी बेटी पूजा बेदी को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद पूजा बेदी नहीं वही किया जिसके लिए वह जानी जाती हैं। उन्होंने कबीर की चौथी पत्नी और अपनी सौतेली मां को 'डायन' की संज्ञा दी।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

3 of 12
पूजा ने पिता की शादी पर सार्वजनिक तौर ट्वीट कर कहा, 'हर परियों की कहानी में कोई ना कोई चुड़ैल या जालिम सौतेली मां होती है। मेरी भी आ गई।'  अब कबीर बेदी ने इसका जवाब दिया है और अपनी बेटी के इन शब्दों का जवाब उन्हें ऐसी ही शब्दों में दिया है।

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

4 of 12
हालांकि पूजा बेदी ने कुछ वक्त बाद अपना यह ट्वीट डिलिट कर दिया था। उन्होंने ट्वीट को हटाते हुए लिखा, 'मैंने अपने पिता कबीर बेदी की चौथी शादी से जुड़े ट्वीट को हटा दिया है। हमें आशावादी रहना चाहिए। मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं।' लेकिन उनके पिता ने उन्हें माफ नहीं किया। उन्होंने पूजा को साफ समझाया है कि उनकी चौथी पत्नी पर टिप्पणी करना पूजा के लिए कितना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

5 of 12
कबीर बेदी ने पूजा बेदी को टैग करते हुए लिखा है, 'मुझे अपनी बेटी पूजा बेदी की उन विषैली टिप्पणियों से गहरी निराशा हुई है, जो उन्होंने मेरी शादी के बाद मेरी पत्नी परवीन दुसांज पर की। उन्होंने वाकई हमारे साथ बेहद बुरा व्यवहार किया है, इसके लिए कोई बहाना नहीं चलेगा'।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

6 of 12
वहीं, कबीर ने अपने बेटे ऐडम को शुक्रिया बोला है। जिन्होंने कबीर बेदी की चौथी शादी की सराहना की। यही नहीं उन्होंने अपने पिता की शादी में भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने ट्वीट कर अपने पिता की जादूई उर्जा के बारे में भी उल्लेख किया। गौरतलब है कि उनके पिता 70 के हैं और उन्होंने चौथी शादी एक 42 साल की लड़की से की है, जो कि उनकी बड़ी बेटी से भी चार साल छोटी है।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

7 of 12
असल में कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा बेदी हमेशा से अपनी शर्तों पर जीने के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा वही करती हैं, जो उन्हें अच्छा लगा। यह संस्‍कार उन्हें अपनी मां प्रोतिमा बेदी से मिले हैं। प्रोतिमा उस वक्त ‌बिना शादी के पिता का घर छोड़ कर कबीर बेदी के साथ रहने चली गई थी, जब भारत में इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

8 of 12
इतना ही नहीं प्रोतिमा ने मुंबई के जुहू बीच पर जब दिन दहाड़े न्यूड होकर दौड़ लगाई थी और पूरे भारत में उसकी जबर्दस्त आलोचना हुई थी, तब उन्हें अपने उस कारनामें का कोई मलाल नहीं था। पूरा जमाना एक तरफ और प्रोतिमा बेदी एक तरफ, तब उनका आत्मविश्‍वास नहीं डिगा। यही संस्कार उन्होंने अपनी पूजा बेदी में दिए हैं। जिनका सबूत पूजा ने पिता की चौथी शादी के पहले ही दिन दिया है।

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

9 of 12
उल्लेखनीय है कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे (पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी) हैं। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन उन्होंने परवीन से शादी नहीं की।

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

10 of 12
कबीर ने दूसरी शादी एक ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। इनसे कबीर को एक बेटा एडम बेदी है। लेकिन बाद में कबीर के इनसे भी रिश्ते खराब हो गए। कुछ दिनों बाद कबीर ने इन्हें भी तलाक दे दिया था।

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

11 of 12
कबीर ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। इनसे कबीर का कोई बच्चा नहीं है। लेकिन कुछ सालों बाद निक्की को भी कबीर बेदी ने तलाक दे दिया था। इसी के बाद से वो ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ संबंधों में थे।
विज्ञापन

चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ‌ने अपनी बेटी को लगाई लताड़

12 of 12
जिसको अपने 70वें जन्मदिन के दिन उन्होंने रिश्ते में बदल दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मेरे 70वें जन्मदिन पर सभी का स्वागत है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में करियर के 25 साल बिताने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ऑस्कर मिलना चाहिए और इसमें मैं भी शामिल हूं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें