फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

Sat, 10 Oct 2015 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रूस के लड़ाकू विमानों ने बीते 24 घंटों में सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर भारी बमबारी की है। 60 ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में आईएस के 300 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, सीरिया के ही अलेप्पो शहर के कई गांवों पर आईएस ने बढ़त बनाते हुए कब्जा भी कर लिया है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

2 of 6
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके विमानों ने सीरिया में राष्ट्रपति असद के विरोधी आईएस के ठिकानों पर जमकर बम बरसाए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

3 of 6
मंत्रालय ने कहा है कि लड़ाकू विमानों ने राक्का प्रांत में लीवा अल हक आतंकियों के मुख्य ठिकानों पर केएबी-500 निर्देशित बम बरसाए, जिसमें करीब 200 आतंकी मारे गए, जबकि अलेप्पो में 100 आतंकी विमानों का निशाना बने।

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

4 of 6
इसमें आईएस के दो कमांडर भी मारे गए हैं। रूस ने दस दिन पहले ही आईएस के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस बीच सीरिया में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली पर्यवेक्षणशाला ने कहा कि आतंकियों ने अलेप्पो में कई गांवों पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

5 of 6
सीरिया की सेना को रूस, ईरान और उसके सहयोगियों का समर्थन हासिल है। हालांकि, सीरिया में पहले से ही अमेरिका की अगुवाई में गठबंधन दल आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, कैसे चुन-चुन के मारे जा रहे हैं आईएस के आंतकी

6 of 6
अमेरिका जहां असद के खिलाफ है, वहीं रूस असद के साथ है, जिस वजह से दोनों देशों में इस मुद्दे पर ठनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें