फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

विज्ञापन
1 of 8
यह तस्वीर उस दम्पति की है जिन्होंने जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई थी। कैलिफोर्निया के सैन डियागो में रहने वाली 96 वर्षीय जीनेट टॉकजो और उनके 95 वर्षीय पति अलेक्जेंडर टॉकजो ने अपनी अंतिम सांस भी एक-दूसरे के बाहों में ही लिया। आगे की तस्वीरें देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की रूहानी प्यार में कितनी मजबूत थी जिन्होंने जीवन के अंतिम पड़ाव तक एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

2 of 8
क्या है इनके प्यार की कहानी...
ये प्रेमी जोड़े उस वक्त से ही एक-दूसरे से प्यार के बंधन में बंध गए थे जब उनकी उम्र महज आठ साल थी। उम्र के इस पड़ाव में एक दिन अलेक्जेंडर की गिरनी की वजह से कमर की हड्डी टूट गई जिसकी वजह से वह पूरी तरह से बिस्तर पर आ गए। एक स्थानीय धर्मशाला ने एक स्पेशल बेड उनकी पत्नी के बेड के पास ही कर दिया जिससे कि दोनों हमेशा एक-दूसरे के पास रह सकें।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

3 of 8
अलेक्जेंडर की हालत जैसे ही और ज्यादा बिगड़ने लगी वैसे ही उनकी पत्नी का स्वास्थ्य भी अचानक से बिगड़ने लगा। उनकी हालत बद से बदतर होती चली गई और एक दिन ऐसा आया जब दोनों ने एक-दूसरे की बांहो में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ये दम्पति हमेशा से ऐसी ही मौत की इच्छा भी रखता था।

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

4 of 8
इस जोड़े ने बचपन से ही डेट करना शुरू कर दिया था हालांकि, इन्हें अपने प्यार का एहसास कई साल बाद हुआ। अपने प्यार को इन्होंने शादी के बंधन में बांध दिया जिसके बाद इनके पांच बच्चे हुए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

5 of 8
1940 में शादी के बाद अलेक्जेंडर ने यूएस नेवी में बतौर टेलिग्राफर ऑपरेटर काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनका परिवार न्यू यॉर्क में शिफ्ट हो गया जहां वह एक विज्ञापन संस्था के साथ जुड़ गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

6 of 8
अलेक्जेंडर को गोल्फ खेलने का भी काफी शौक था। वह नियमित रूप से बालबोआ गोल्फ कोर्स जाया करते थे। इस तस्वीर में वह अपने पर-पोते के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

7 of 8
मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मेरा इंतजार करो, मैं भी जल्द वहीं आ रही हूं।' एमी के मुताबिक उन लोगों ने दोनों को कुछ देर के लिए साथ ही छोड़ दिया जिसके 24 घंटों के भीतर ही जीनेट ने भी इस दुनिया का अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जो बयां करती है प्यार की अनोखी दास्तां

8 of 8
उन दोनों की मौत के बाद उनकी बेटी एमी टॉकजो-कशमैन ने बताया कि, जब उन्होंने अपनी मां से उनके पति के मौत के बारे में बताया तो उन्होंने पहले अपने पति को गले लगाया और कहा, 'देखो जो तुम चाहते थे वैसा ही हुआ। तुमने मेरी बांहो में ही अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें