फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में भीषण लड़ाई, '100 विद्रोही मारे गए'

विज्ञापन
1 of 2
सीरिया की सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ़ कई हवाई हमले किए हैं. एलेप्पो शहर पर कब्ज़ा करने के लिए विद्रोहियों ने बड़ा अभियान चलाया था जिसके जवाब में सीरियाई सेना ने हमले किए। सीरियन ऑब्ज़रवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स संगठन का कहना है कि गुरुवार को विद्रोहियों ने सरकार के नियंत्रण वाले इलाक़े में सैकड़ों रॉकेट और गोले दागे थे। संगठन के अनुसार शुक्रवार सुबह तक विद्रोहियों को कुछ सफलता मिली थी। लेकिन सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक इस हमले को विफल कर दिया गया है और 100 'चरमपंथी' मारे गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में भीषण लड़ाई, '100 विद्रोही मारे गए'

2 of 2
एलेप्पो कभी सीरिया का अद्योगिक गढ़ था. अब पश्चिम के इलाक़ों पर सरकार का नियंत्रण है और पूर्व में विद्रोहियों का। यूनेस्को हेरिटेज वाले इस शहर में हवाई हमलों और ज़मीनी लड़ाई में दो लाख तीस हज़ार लोग मारे गए हैं और 60 फ़ीसदी से ज़्यादा शहर तबाह हो गया है। पिछले तीन महीनों में विद्रोहियों ने कई इलाक़ों से सीरियाई सैनिकों को खदेड़ दिया है। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अगर विद्रोही पूरे एलेप्पो पर कब्ज़ा करने में सफल हो जाते हैं तो ये सरकार के लिए बड़ा झटका होगा। मार्च 2011 में राष्ट्रपति असद के खिलाफ़ जबसे संघर्ष शुरू हुआ है, उसके बाद से देश की लगभग आधी आबादी देश छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें