इंडोनेशिया की सेना का यात्री विमान सुमात्रा द्वीप के निकट एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इस हादसे में 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। इंडोनेशिया की सेना का हरक्यूलस जहाज मेडन स्थित उत्तरी सुमात्रा शहर के होटल और घरों से जाकर टकरा गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
2 of 9
इंडोनेशिया की खोज और बचाव टीम के प्रवक्ता हिसार ट्रनिप ने बताया अभी इस हादसे में 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। आगे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। जहाज में 113 लोग सवार थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
3 of 9
नातुना आइसलैंड में एयरफोर्स बेस मेडन में जिस समय विमान टेक ऑफ करने वाला था। ठीक उसी समय ही यह हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई फोटो शेयर की जा रही है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। विमान हादसे की वजह पर काले धुएं का एक बड़ा गुब्बारा बना हुआ है। इसके साथ ही जिस इमारत से विमान टकराया था वो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
4 of 9
हादसे की जगह पर रहने वाले 26 वर्षीय जनौर ने बताया कि मैंने देखा कि एक जहाज एयरपोर्ट की तरह से आ रहा था। उस जहाज से धुंआ निकल रहा था। उसने बताया कि अभी हाल में ही बने एक नए रिहायशी इलाके में जाकर प्लेन क्रेश हो गया। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उस जगह की स्थिति क्या थी। पुलिस ने ताजा समाचार लिखे जाने तक पूरे स्थान को अपने कब्जे पर ले लिया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
5 of 9
इंडोनेशिया की आर्मी के कमांडर जनरल माउलडोको ने इस हादसे की जांच की घोषणा कर दी है। एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही बेस से करीब 5 किलोमीटर जाकर प्लेन क्रेस हो गया। एयरफोर्स के चीफ मार्शल आग्स सुप्रियत्ना ने बताया कि हरक्यूलस एयरक्रॉफ्ट अपने रूटीन लॉजिस्टिक ऑपरेशन पर था।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
6 of 9
एयरमार्शल के मुताबिक हरक्यूलस एयरक्रॉफ्ट का प्रयोग वर्ष 1964 से किया जा रहा था। यह जहाज बहुत ही अच्छी गुणवत्ता के थे। इन एयरक्रॉफ्ट का प्रयोग हर मौसम में किया जाता रहा है। वर्ष 2001 के बाद ये तीसरा हरक्यूलस विमान क्रेश हुआ है। वर्ष 2009 में इंडोनेशिया में हुए हादसे में 95 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले साल एयरबस ए320 इंडोनेशिया से सिंगापुर जाते समय क्रेश हो गया था। इस हादसे में 162 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
7 of 9
सितम्बर 2005 में बोइंग 737 विमान इसी इलाके में गिरा था जिसमें कुल 143 लोग मारे गए थे।
तस्वीरें: रिहायशी इलाके में गिरा यात्री विमान, 100 की मौत
8 of 9
वायुसेना के एक प्रवक्ता का कहना है कि विमान के पायलट ने तकनीकी ख़ामी की वजह से विमान उतारने की अनुमति मांगी थी।