फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

Fri, 07 Aug 2015 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
पीठ दर्द से परेशान हैं? ये आसन आपके पीठ दर्द को कर देंगे उड़न छू। तो आइए कुछ वक्त निकालिए और हो जाइए एकदम चुस्त दुरुस्त। याद रहे कि सभी आसन को करते वक्त आगे झुकें तो सांस छोड़ें और पीछे झुकें तो सांस अंदर भरें।
Trending Videos
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

2 of 15
जमीन पर सीधा लेटकर अपने पैरों ऐसी किसी चीज के सहारे इतना फोल्ड करें कि 90 डिग्री का कोण बन जाए। हाथों को खुला रखिए और सामने की तरफ देखिए। इससे आपके लोअर बैक पेन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

3 of 15
जमीन पर सीधा लेट जाइए। अब अपने पैरों को घुटनों से फोल्ड करिए और कूल्हों को ऊपर ऊठाइए। सामने की तरफ देखिए। इससे पीठ और कूल्हे के दर्द में आराम मिलेगा।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

4 of 15
दीवार के सहारे अपने पैरों को ऊपर उठाकर लेट जाइए और अपने दोनों हाथों को खुला रखिए। चाहें तो अपनी कमर के नीचे तकिए वगैरह को रख सकते हैं। अब ऊपर की ओर सामने देखिए। इससे बैक पैन में तुरंत आराम मिलेगा।
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

5 of 15
जमीन पर इस तरह लेटिए कि आपके पैर दीवार के सहारे ऊपर उठ जाएं। अब पैरों को इतना ऊपर ले जाएं कि आप अपने कंधों पर लेट जाएं। हाथों को आप सीधा जमीन पर रखिए। इससे कंधों और बैक पेन को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

6 of 15
इस आसन में आपको एक बच्चे की तरह एक तकिए पर लेटना है। सबसे पहले तकिए को सामने रखिए। दोनों घुटनों पर इस तरह बैठिए कि आपके दोनों पैरों के अंगूठे एक दूसरे से टच हो जाएं। अब तकिए को अपने पैरों के बीच फंसाकर सामने की तरफ जमीन पर हाथ रखकर लेट जाइए। अब लंबी सांस भरिए। इससे बैक पेन में जादुई लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

7 of 15
घुटनों के बल एक तकिए के सिरे पर बैठिए। अब अपने हाथों को ऊपर उठाकर अपोजिट डायरेक्शन में एक दूसरे की कोहनी पकड़िए। सामने देखिए। ऐसा करने से पीठ और कूल्हे और कंधे के दर्द में आराम मिलेगा।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

8 of 15
घुटनों के बल बैठिए। अब अपने हाथों को सामने जमीन पर रखिए और अपनी पीठ और कूल्हों को उठा दीजिए। अब सामने की तरफ दीखिए। ऐसा करना आसान है और ये पीठ दर्द को दूर करने में कारगर भी।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

9 of 15
जमीन के बल उलटा लेट जाइए। अब अपने दोनों हाथों को अपने फेफड़ों से सटाकर जमीन पर रखिए और दोनों पैरों की उंगलियों का जोर लेते हुए सामने की तरफ उठिए। इस आसान तरीके से आप बैक पेन दूर कर सकते हैं।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

10 of 15
सीधे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाइए। अब सामने की तरफ झुकिए और दोनों हाथों अपोजिट ले जाकर पैर के अगूंठे पकड़िए। याद रहे कि ऐसा करते वक्त आपके पैर एकदम सीधे रहें। इससे पीठ दर्द में आराम मिलता है।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

11 of 15
जमीन के बल लेटिए। अब अपने दोनों हाथों के बल आगे को उठिए और बाएं पैर को आगे लाकर अपने फेफड़े से लगा दीजिए। बाएं पैर को पीछे ही रखिए। दाएं हाथ को सीधा रहने दें और बाएं हाथ को आगे की तरफ ले जाइए। अब इसी क्रम को दूसरे पैर और हाथ से दोहराइए। इससे पीठ और फेफड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

12 of 15
बाएं पैर को सामने की तरफ फैला दीजिए। और दूसरे पैर के घुटने को मोड़कर अपने सामने लगाइए अब बाएं हाथ से दाएं पैर को थाम लीजिए और दाएं हाथ को पीछे रखकर उसी दाईं और सिर घुमाइए। इसी क्रम को दूसरे पैर से करिए। इससे कमर और पीठ के बीच के पेन में आराम मिलता है।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

13 of 15
अपने पैरों के दोनों घुटने मोड़कर बैठ जाइए। अब बाएं पैर को आगे रखिए और दाएं पैर को पीछे ले जाइए। याद रहे कि आपके बाया पैर दाएं पैर के घुटने से टच हो। अब अपना दाया हाथ बाएं पैर पर रखिए और बाया हाथ पीछे की तरफ जमीन पर रखिए और दाईं और देखिए। इस तरह क्रम बदलकर करने से पीठ और कूल्हे के ज्वाइंट के पेन में आराम मिलता है।

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

14 of 15
अपने पैरों पर उकड़ूं बैठ जाइए और आगे की तरफ थोड़ा झुकते हुए अपने हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़ लीजिए। इतना झुककर बैठिए कि आपके पैरों के घुटने हाथों के ट्राईसेप्स को टच करें। ऐसा करने से कूल्हों को रिलैक्स मिलता हैं और बैक पेन भी चला जाता है।
विज्ञापन

पीठ दर्द नहीं छोड़ रहा आपका साथ, इन आसनों से फटाफट भगाएं

15 of 15
दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठिए और घुटनों के नीचे तकिया रखिए। अब अपने हाथों से पैरों के तलवे पकड़कर सिर को घुटनों में लगा दीजिए। ऐसा करने से आपके कंधे, पीठ और रीढ़ की हड्डी को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें