फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

विज्ञापन
1 of 13
आपके जन्म का महीना भी आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। सेहत से लेकर स्वभाव तक में इसका असर हो सकता है। हालांकि इसके पीछे अभी कोई वैज्ञानिक कारण नहीं मिला है। देखिए, जरा क्या आपका स्वभाव यहां लिखी बातों से मेल खाता है?
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

2 of 13
जनवरी में पैदा होने वाले लोग स्वतंत्र, अपनी मर्जी का करने वाले और नेतृत्व करने वाले होते हैं। आप रचनात्मक होते हैं और चीजों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं। लोग आपके नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

3 of 13
फरवरी में पैदा हुए लोग स्पष्ट होते हैं। ये लोग प्यार को ढूंढने में सारी जिंदगी लगा सकते हैं और सच्चा प्यार मिलने पर पूरी शिद्दत से उसे निभाते हैं। लेकिन अगर आपको सच्चा प्यार न मिले तो आप उदास हो जाते हैं। आपको भले ही दूसरों के सहारे की जरूरत पड़ती हो लेकिन लोगों के लिए आपका सहारा बहुत मायने रखता है।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

4 of 13
मार्च में पैदा हुए लोग चर्चित होने के लिए बने है। इनके पास पैसा भी अच्छा और जल्दी आता है लेकिन उतने ही जल्दी खर्च भी होता है। ये लोग रिलेशनशिप में साथी को धोखा भी दे सकते हैं। आपके अंदर का बचपना आपको दूसरों के सामने प्यारा दिखाता है और लोग इसीलिए आपको पंसद करते हैं।
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

5 of 13
अप्रेल में जन्में लोग कई बार जिद्दी और हुक्म चलाने वाले होते हैं। लेकिन साथ ही ये रचनात्मक और तेज दिमाग भी होते हैं। ये लोग अपने नेत्रत्व करने के गुण की वजह से ही दोस्त बनाते हैं। लेकिन ध्यान रहे, धौंस जमाने के चक्कर में कहीं आप अपने साथियों को खो न दें।
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

6 of 13
मई में जन्में लोग अच्छे संगीतकार, एक्टर या लेखक बनने का गुण रखते हैं। इनकी जिंदगी में शादी की बहुत अहम जगह होती है। आप लोगों से मिलना जुलना पसंद करते हैं और दोस्तों के साथ काफी समय बिताते हैं। लेकिन कई बार आप अकेल रहना पसंद करते हैं और यह हद से ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

7 of 13
जून में जन्में लोग रोमांटिक होते हैं लेकिन कई बार इनमें जलन की भावना भी आ जाती है। इनके प्रेम संबंध अक्सर कठिन और उलझे हुए होते हैं क्योंकि ये बीते कल से बाहर नहीं निकल पाते। इन्हें बच्चों के साथ समय बिताने में परेशानी होती है लेकिन परिवार के बड़ों के साथ ये अच्छे से रहते हैं।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

8 of 13
जुलाई में पैदा हुए लोग अक्सर चुप रहना पसंद करते हैं लेकिन जब ये बहुत परेशान या खुश होते हैं तो लोगों को इनका दूसरा रूप देखने को मिलता है। इन्हें दूसरों की भावनाओं की कद्र होती है इसलिए लोग आसानी से इनके दोस्त बन जाते हैं। बेवक्त मूड बिगड़ जाने की इनकी आदत लोगों को बुरा महसूस करा देती है। ये बदला लेने में विश्वास नहीं रखते।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

9 of 13
अगस्त में जन्में लोग हर वक्त मस्ती के मूड में रहते हैं और ऐसे दिखाते हैं कि उन्हें किसी की फिक्र नहीं। उनका निडर स्वभाव उन्हें कठिन फैसले लेने में मदद करता है और वे अच्छे लीडर के रूप में देखे जाते हैं। इनकी उदारता इन्हें दूसरों को उनके मुश्किल समय में संभालने में मदद करती है।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

10 of 13
सितम्बर में जन्में लोग अपनी समझदारी और स्वभाव में लचीलेपन के कारण अपनी जिंदगी में कई अहम रोल निभाते हैं। लेकिन परिस्थितियों में ज्यादा ही सोच विचार कर लेना इनके लिए कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। भले ही ये हर बार जीत हासिल होती हों लेकिन इनके अंदर का आलोचक इन्हें परेशान करता है।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

11 of 13
अक्टूबर में जिन्मे लोगों का भाग्याबहुत मजबूत होता है इसलिए ये जब किसी लक्ष्य को ठान लेते हैं तो ज्यादातर उसे हासिल करने में सफल रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खामी यह है कि ये कई बार लंबी बहस में उलझ जाते हैं और बदला लेने तक की सोच लेते हैं। इनमें अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लीडर बनने के गुण होते हैं।

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

12 of 13
नवंबर वाले लोग स्पष्ट और सकारात्मक रवैया रखने वाले लोग होते हैं। इनकी अंवेदनशीलता इन्हीं के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति के लिए घातक साबित हो सकती है। लेकिन जब ये अपनी कमजोरियों से बाहर निकल आते हैं तो दूसरों के लिए सबक बन कर उन्हें अच्छी राह दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

अपने जन्म के महीने से जानिए खुद के बारे में अच्छी-बुरी बातें

13 of 13
दिसंबर में जन्मे लोग एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास रखते हैं। इनका अच्छा भाग्य इन्हें दौलतमंद बनाता है और प्यार इनके साथ रहता है। कई बार ये अपनी जिम्मेदारियों को लेकर ढीला रवैया दिखाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें