अगर नींद न आने की बीमारी ने आपकी रातें खराब कर रखी हैं तो इन आसान तरीकों को अपनाइए और देखिए, कैसे झट से पहुंच जाते हैं आप नींद की गोद में।
विज्ञापन
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
2 of 8
बाईं तरफ करवट लेकर लेट जाएं, दाईं तरफ के नाक के छेद को उंगली से बंद करलें और बाएं वाले से गहरी सांस लें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड प्रेशर कम होता है औऱ शरीर को ठंडक मिलती है जिससे नींद जल्दी आती है। तस्वीरें- गेटी इमेजेस
विज्ञापन
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
3 of 8
अपनी किसी पसंदीदा चीज या जगह की कल्पना करें। अगर आपको समुद्र पसंद है तो कल्पना करें कि आप समुद्र के किनारे चल रहे हैं, रेत पर नाम लिख रहे हैं और हवा चल रही है। ऐसा करने से आप हल्का महसूस करेंगे औऱ धीरे धीरे सो जाएंगे।
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
4 of 8
शरीर की मांस पेशियों को आराम देने के लिए पहले सीधा लेट जाएं, नाक से गहरी सांस लें, फिर कस के पैर के अंगूठों को पैर के अंदर की तरफ मोड़ें औऱ फिर छोड़ दें। ऐसा ही, घुटने, हाथ, सीने की मांस पेशियों के साथ भी करें। जब पूरे शरीर को आराम मिल जाएगा तो नींद खुद ब खुद आ जाएगी।
विज्ञापन
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
5 of 8
आंख बंद करके आंख की पुतली को कई बार घुमाएं। इस आसान से काम से ही शरीर में नींद पैदा करने वाला हार्मोन बढ़ने लगता है और आपको नींद आने लगेगी।
विज्ञापन
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
6 of 8
शरीर में कुछ बिंदु होते हैं जहां हलके से दबाने से ही नींद आने लगती है। अपनी भौंओं के बीच वाली जगह पर अंगूठे से 20 सेकेंड तक दबाएं रखें औऱ फिर छोड़ दें। वैसे ही अपने दाएं पैर को बाएं पैर के घुटने पर टिकाएं, अंगूठे और उसकी बगल वाली उंगली के बीच वाली जगह में दबाएं।
विज्ञापन
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
7 of 8
खुद से कहिए कि आप नहीं सोएंगे। जितना हो सके खुद को जबरदस्ती जगा कर रखने की कोशिश करें और आंखें खुली रखें। लेकिन दिमाग इसका उलटा करेगा। दिमाग नकारात्मक संदेशों को आसानी से पूरा नहीं कर पाता। उसे लगेगा कि सोने के आदेश दिए जा रहे हैं और फिर आपको नींद आ जाएगी।
जग-जग कर बीत रही है सारी रात तो ये टिप्स दिलाएंगे अच्छी नींद
8 of 8
कमरे में ऐसी नीली लाइट लगाएं जो धीरे धीरे जलती और बुझती हो। अपनी सांस का उस लाइट से ऐसा तालमेल बिठाएं कि जैसे जैसे वह बुझे आप धीरे सांस लें। ऐसा इसलिए क्योंकि नींद आने पर अपने आप सांस लेने की प्रक्रिया धीरे हो जाती है।