थायराइड बड़ी बीमारी बन सकता है अगर उसके लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए। ये लक्षण लगते तो मामूली हैं लेकिन होते नहीं। इसलिए बेहतर है समय रहते इन्हें समझें, जांच कराएं और खतरे से बचें। देखिए, क्या है थायराइड के शुरुआती संकेत।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
2 of 10
अचानक ही अच्छी,स्वस्थ त्वचा रूखी और बेजान पड़ने लगे, आंखों के पास सूजन, पैरों की त्वचा फूलने लगे या पीली पड़ने लगे तो ये भी थायराइड के संकेत हो सकते हैं। थायराइड हार्मोन में कमी आने से खून का बहाव भी कम हो जाता है, जिसके बाद ऐसा होता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 2012 के एक शोध में लिखा था कि थायराइड के मरीजों में ये सबसे आम लक्षण है।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
3 of 10
हायपोथायराइड के शिकार लोगों की मांस पेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं, उनमें दर्द और अकड़न बनी रहती है। हो सकता है जोड़ों में भी दर्द होता रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेटाबॉलिजम धीमा पड़ जाने से शरीर ज्यादा उर्जा नहीं पैदा कर पाता इसलिए मांस पेशियों में वैसा दर्द होने लगता है जैसा अचानक कसरत करने से होता है। बिना कारण अगर इतना दर्द हो रहा है तो इसके बारे में सोचने की जरूरत है।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
4 of 10
बिना आपके खान-पान या दिनचर्या में बदलाव आए अगर आपका वजन अचानक बढ़ने लगे तो इसे गंभीरता से लें। हो सकता है शरीर में थायराइड हार्मोन की मात्रा कम हो गई हो। ये हार्मोन शरीर में होना जरूरी हैं क्योंकि ये मेटाबॉलिजम सुधारता है। 2008 में हुए एक शोध में पाया गया था कि थायराइड अधिक वजन वाले लोगों में ज्यादा पाया जाता है।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
5 of 10
थायराइड ग्लैंड सही से काम करती है तभी आपके बाल मजबूत रह पाते हैं। अगर अचानक बाल झड़ने लगें, पतले और रूखे हो जाएं तो डॉक्टर से सलाह लेने में हर्ज नहीं है। ऐसा आईब्रो और शरीर के अन्य हिस्सों के बालों के साथ भी हो सकता है। 2008 के एक शोध में सामने आया था कि थायराइड हार्मोन थायरॉक्सीन बालों के आकार को ठीक करता है।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
6 of 10
हर वक्त थकान और सुस्ती बनी रहना लोगों को आम बात लगती है लेकिन अंडरएक्टिव थायराइड के मरीजों का ये बहुत बड़ा लक्षण है। जब थायराइड हार्मोन की मात्रा खून में कम होती है तो सेल्स सही से काम नहीं कर पाते और कम उर्जा बनती है। पूरी नींद और आराम लेने के बावदूज ये थकान बनी रहती है।
विज्ञापन
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
7 of 10
जिन महिलाओं को हापोथायराइड होता है उन्हें पीरियड्स और फर्टीलिटी संबंधी समस्याएं भी होती हैं। थायराइड ग्लैंड का सही से काम न करना मासिक धर्म चक्र और खून के बहाव पर असर डालता है। अगर वक्त पर थायराइड की जांच न की जाए तो ये इनफर्टिलिटी तक पहुंचा सकता है।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
8 of 10
अंडरएक्टिव थायराइड कलस्ट्रल की मात्रा भी बढ़ा सकता है जिसके कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। थायराइड हार्मोन की कम मात्रा के कारण शरीर गैरजरूरी कलस्ट्रल को हटा नहीं कर पाता और फिर वो खून में मिल जाता है। ये दिल के लिए अच्छा नहीं है। इसे समय समय पर जरूर चेक कराते रहें।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
9 of 10
थायराइड ग्लैंड हमारे शरीर को अंदर से गर्म करने का काम करती है। लेकिन अगर शरीर में थायराइड हार्मोन कम बनेगा तो कम उर्जा पैदा होगी और शरीर का तापमान नीचे चला जाएगा। इसीलिए बिना वजह ठंड महसूस होगी। अगर आपको गर्मी में ठंड महसूस होती है तो ये हाएपोथायराइड हो सकता है।
'थायराइड' की तरफ इशारा कर रहा है आपका बढ़ता वजन, ये रहे 9 लक्षण
10 of 10
अगर आप चीजें भूलने लगे हैं और एकाग्र होने में दिक्क्त आती है तो ये भी थायराइड का असर हो सकता है। इस हार्मोन की कमी से दिमाग के न्यूरोट्रासंमीटर सही से काम नहीं कर पाते। इसी कारण आपको तनाव और अनिद्रा हो सकती है। अच्छी बात ये है कि समय रहते इसका इलाज हो जाए जो ये सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं और ज्यादा बड़े खतरे से बचा जा सकता है।