कहते हैं न, गुजरा वक्त वापस नहीं आता। इसलिए आज अगर आपने अपने ऊपर और जिंदगी के उन अहम पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया तो कुछ साल बाद पछताना पड़ सकता है। जानिए, क्या हैं वो गलतियां जिन्हें वक्त रहते समझना जरूरी है।
विज्ञापन
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
2 of 10
अपनी सेहत पर ध्यान न देना। हो सकता है आज आप फिट हैं इसलिए बेधड़क ऑयली, चटपटी चीजें खाते हैं। देर देर तक मोबाइल, लैपटॉप पर काम करते हैं। लेकिन अगर अभी से खुद को स्वस्थ रखने की नहीं सोची और उस दिशा में काम नहीं किया तो आगे चल कर अस्वस्थ शरीर के साथ रोते रह जाएंगे क्योंकि बीमारियों के शिकार हो चुके होंगे।
विज्ञापन
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
3 of 10
सेविंग न करना। जाहिर है इंसान नौकरी इसलिए करता है कि अपनी इच्छाएं पूरी कर सके। लेकिन अगर आज बेहिसाब पैसा खर्च करते जाएंगे और भविष्य के लिए नहीं बचाएंगे तो यकीनन बाद में परेशानी होगी। क्या पता आगे चल कर जब दूसरों के पास अपना घर हो, आप परिवार के साथ किराए के घर में गुजर बसर कर रहे होंगे।
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
4 of 10
अपनी पसंद का काम न करना। इस बात को गांठ बांध लीजिए कि अभी जवानी में आप जो मनमर्जियां कर सकते हैं, वो बुढ़ापे या परिवार बढ़ने के बाद नहीं कर पांएंगे। सेविंग करने का ये मतलब नहीं कि अपनी खुशी के काम ही न कर पाएं। आपको घूमना, पार्टी करना पसंद है तो नई-नई जगहें जरूर जाएं, क्या पता आगे चल कर वक्त मिले न मिले!
विज्ञापन
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
5 of 10
परिवार के साथ वक्त न बिताना। अपनी मर्जी के काम करने का ये मतलब भी नहीं कि अपने परिवार को बिलकुल समय न दें। आज अगर आप अपने परिवार के साथ रहते हैं तो उनके साथ मौज मस्ती करने के मौके न छोड़ें। परिवार से दूर होने का दुख वो लोग सबसे बेहतर समझते हैं जो दूसरे शहर में पढ़ाई या नौकरी करने जाते हैं।
विज्ञापन
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
6 of 10
जरूरत से ज्यादा काम करना। नौकरी बेशक जरूरी है और उसके लिए काम करना ही पड़ता है। लेकिन हर दिन ऑफिस में देर तक रुकना और मशीन की तरह काम करते रहने से आपको कुछ फायदा नहीं मिलेगा। सेहत के साथ साथ जिदंगी के खास पल भी आप मिल कर देंगे। कुछ साल बाद जरूर इस पर पछताएंगे कि काश उस वक्त इतना काम करने के बजाएं खुल कर जिंदगी जी ली होती।
विज्ञापन
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
7 of 10
जल्दी शादी करना। आज वो जमाना नहीं है जब लड़कियों की 21-22 और लड़कों की 23-24 की उम्र में शादी कर दी जाए। अगर आप आज भी इस उम्र में शादी करने का फैसला कर रहे हैं तो भूल जाइए। ये वक्त है अपने सपनों को पूरा करने का। आगे चल कर आफ पछताएंगे कि जल्दी शादी तो कर ली लेकिन जिम्मेदारियों का अहसास नहीं कर पाए।
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
8 of 10
गलती पर माफी न मांगना। अगर आपसे आज किसी चीज को लेकर गलती हुई है या किसी खास से लड़ाई हुई है तो अपनी तरफ से पहल कर के माफी मांगने में कोई हर्ज नहीं। उस खास इंसान को हमेशा के लिए खो देने से बेहतर है अपने अंहकार को पीछे रखना वरना कुछ साल बाद जब उस इंसान की कमी खलेगी तो हाथ मलते रह जाएंगे।
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
9 of 10
उस लड़की से दिल की बात न कहना। किसी को बहुत पसंद करते हैं और मन ही मन उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर चुके हैं तो देर मत कीजिए, हाल-ए-दिल बयां कर दीजिए। आज चूक गए तो बाद में इस बात का अफसोस ही मनाते रह जाएंगे कि कम से कम एक बार तो कह दिया होता!
जवानी में कर रहे हैं ये 10 गलतियां तो बाद में पड़ेगा पछताना, संभल जाएं
10 of 10
चिंताओं में डूबे रहना। आज आपकी जिंदगी में जो सबसे बड़ी समस्या है, क्या पता कल वो आपको याद भी न रहे। इसलिए बात-बात पर खुद को बहुत परेशान कर लेना और दुनिया सिर पर उठा लेना अच्छी आदत नहीं। सालों बाद जब याद करेंगे तो हंसेगे और पछताएंगे कि बेकार ही इतना टेंशन लिया। उतना ही सोचें जितने में परेशानी का हल निकले।