फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

Sat, 14 Nov 2015 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
किस किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन चुंबन के बारे में ये तमाम जानकारियां आपको इसके और करीब ले आएंगी। यकीन नहीं तो क्लिक करिए।
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

2 of 11
रोज सुबह-सुबह गर्म प्याली चाय से पहले दिन की शुरुआत एक जोरदार किस से करना कितना रोमांटिक आइडिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर कोई शख्स सुबह जागने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी को किस करता है तो उसकी उम्र में इजाफा होता है। उसकी उम्र पांच साल और बढ़ जाती है। हालांकि ऐसा करने पर महिलाओं की उम्र बढ़ने संबंधी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मर्दों के लिए रोज की सुबह दीर्घायु और रोमांस का तोहफा जरूर हो सकती है।
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

3 of 11
कौन कहता है कि प्यार करने में मेहनत नहीं लगती? आपको जानकर हैरानी होगी कि किस करने से दो से तीन कैलोरी प्रति मिनट तक बर्न होती हैं। अच्छी बात ये है कि इस तरह कैलोरी के बर्न होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यही नहीं किस करने से तमाम तरह के शारीरिक दर्द और कैविटीज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

4 of 11
किस करो, क्रीम-पाउडर को बाय-बाय कहो! लंदन में शोधार्थियों ने अध्ययन में पाया कि किस करने के दौरान 146 मांसपेशियां इस्तेमाल में आती हैं। जिनमें 34 चेहरे की मांसपेशियां होती हैं बाकी 112 पोस्चर के हिसाब शरीर की मांसपेशियां होती हैं। शोधर्थियों ने एक स्कैन के जरिए इसका अध्ययन किया और माना कि किस करने से चेहरे की कसरत हो जाती है जिससे चेहरे पर निखार आता है।
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

5 of 11
अगर रोमांस और चुंबन आपकी फेवरिट लिस्ट में हैं तो ये हॉबी आपके लिए करियर ऑपशन भी हो सकती है। क्योंकि चुंबन पर किए जाने वाले अध्ययन को फिलेमैटोलॉजी और इस अध्ययन में शामिल पेशेवर लोगों को ऑस्क्युलोलॉजिस्ट कहा जाता है।
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

6 of 11
मध्य युग में यूरोपियन और रोमन साम्राज्य के दैरान अनपढ़ लोग किस को सिग्नेचर तौर पर इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

7 of 11
हर साल आयरलैंड के ब्लारने स्टोन की तह को करीब चार लाख लाख चुंबन करके मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि ये पत्थर उन लोगों को गपशप करने का हुनर देता है जो एकाकी होते हैं और लोगों से बात करने से हिचकिचाते हैं।

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

8 of 11
शोधार्थियों की मानें तो दुनिया के दो-तिहाई लोग किस करते वक्त दाईं और सिर को झुकाते हैं। आश्चर्य की बात ये है कि दाई और सिर झुकाने की ये आदत गर्भ में ही तय होती है। क्योंकि गर्भ में रहने के दौरान शिशु का सिर ज्यादातर दाईं ओर ही झुका रहता है।

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

9 of 11
दुनिया में फ्रांस के जितना रोमांटिक और इश्कमिजाजी देश शायद ही हो। सब जानते हैं कि यहां के लोग खुले में यानी सार्वजनिक स्थानों पर भी रोमांस करने या किस करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। लोगों की इस आदत के चलते साल 1910 में फांसीसी सरकार को सार्वजनिक स्थानों पर किस को बैन करना पड़ गया था। ये माना जा रहा था कि किस करने की आदत के चलते टिकटवाले काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे ट्रेनें लेट होती हैं।

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

10 of 11
एक व्यक्ति अपने जीवन में कितनी बार चुंबन लेता है, इस पर वैज्ञानिकों ने चुंबन की गिनती और इसमें लगने वाला वक्त बताया है। जानकारों की मानें ज्यादातर लोग अपने जीवनकाल में 20 हजार 160 मिनट के बराबर चुंबन कर लेते हैं जो दो हफ्ते के बराबर का समय होता है।

सोर्स-द रिचेस्ट
विज्ञापन

किस को कभी नहीं करेंगे मिस, अगर जान लेंगे ये फायदे

11 of 11
शोधार्थियों का मानना है कि किस करने की शुरुआत प्राचीन इओमाइया स्कैनसोरिया प्रजाति के चूहों से हुई। इन चूहों और इसानों के बीच बहुत सी अनुवांशिक समानताएं पाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें