फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

विज्ञापन
1 of 7
डेंगू का खतरा जितनी तेजी से फैल रहा है, उतना ही जरूरी हो गया है इससे बचाव करना। डेंगू से बचे रहने के लिए कुछ आसान बातें हैं जिन्हें जानना और अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

2 of 7
यह फैलता कैसे हैं- एडेस एगिप्टी प्रजाति के मादा मच्छर के दिन में काटने से यह बीमारी पैदा होती है। यह खून पी कर मजबूत होती है और अंडे देती है। यह बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान तक नहीं फैलती। गमलों, प्लास्टिक के थैलों, पुराने टायरों, डिब्बों में इक्क्ठा पानी में ये मच्छर पनपता है। सोर्स- हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम।
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

3 of 7
लक्षण- इन मच्छर के काट लेने के 5-6 दिन बाद लक्षण दिखना शुरू होते हैं। 7-10 दिन तक तेज बुखार बना रहना, सिर औऱ आंखों में दर्द, मांस पेशियों में दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, मसूड़ों से खून बना इसके लक्षण हैं।

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

4 of 7
इसका इलाज- यह वायरल बुखार है इसलिए अमूमन इंसान एक हफ्ते में ठीक हो जाना चाहिए। इसका उपचार पैरासिटामॉल खा कर किया जा सकता है ताकि बुखार और दर्द खत्म हो। साथ ही बहुत पानी भी पीना चाहिए ताकि डीहायड्रेशन न हो। समय पर डॉक्टर को दिखा लें।
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

5 of 7
इससे कैसे बचें- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छर से बचाने वाली क्रीम, कॉयल और मच्छरदानी लगाएं। दरवाजें खिड़कियां बंद रखें औऱ आसपास पानी जमा न होने दें। खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाने औऱ कमरे में कपूर जला कर रखने से भी मच्छर कम आते हैं।
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

6 of 7
क्या यह एक से ज्यादा बार भी हो सकती है- हां बिलकुल। डेंगू वायरस के चार प्रकार हैं। डेन-1, डेन-2, डेन-3, डेन-4 और ऐसा नहीं है कि एक बार एक प्रकार का डेंगू हो जाने से कभी दूसरे प्रकार का नहीं होगा। इसलिए जिंदगी में चार बार डेंगू का खतरा है। आजकल डेन-2 और डेन-4 का खतरा सबसे ज्यादा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से खुद को चाहते हैं बचाना, तो पढ़ें काम की ये 7 बातें

7 of 7
इसलिए डेंगू होने के स्थिति में घबराए बिना संयम से इसका इलाज कराएं और सबसे अच्छा तो यही होगा कि ऐसी स्थिति आने ही न दें। बताए गए उपायों को अपना लेंगे तो खतरा कम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें