यौन दुर्बलता दूर करने के लिए आजमाएं ये तरीके। इससे शरीर भी रहेगा चुस्त और तंदुरुस्त।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
2 of 10
नींबू शरीर में शक्ति के लिए बेहद जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। इसे नमक या चीनी के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
3 of 10
केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
4 of 10
ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर कसरती हो जाएगा।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
5 of 10
घी तो हर रूप में बलकारी है। अगर शरीर में कमजोरी लग रही हो और यौन दुर्बलता प्रतीत हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ ही साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।
विज्ञापन
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
6 of 10
यूं तो तुलती के बीज और पत्ते हर रूप में लाभकारी हैं लेकिन शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए और वीर्य, बल और खून में वृद्धि के लिए आधा ग्राम तुलसी के पीसे हुए बीजों को सादे या कत्था लगे पान के साथ सुबह और शाम को चबा चबा कर खाएं।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
7 of 10
लगभग 60 ग्राम मुनक्का को धोकर भिगो दें। 12 घण्टे के बाद भीगे हुए मुनक्के खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से लाभ मिलता हैं। मुनक्का को गर्म पानी से धोकर रात को भिगो दें। प्रात: समय उसके पानी को पीलें तथा दानों को खालें। ऐसा रोजाना करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती हैं।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
8 of 10
मूंग ऊर्जादायक कही जाती है। मूंग को सेंककर आटा बना ले और उसमें देसी घी मिलाकर उसे अच्छी तरह भून लें। इसमें बीच बीच में दूध भी मिलाते रहें ताकि इसकी गांठ बन जाएं। इशके बाद इसमें शक्कर, बादाम, पिस्ता, इलायची, लोंग और काली मिर्च डालकर इसके छोटे छोटे लड्डू बना लें। इन लड्डुओं को रोज दूध के साथ खाएं इससे शरीर पुष्ट होगा और वीर्य भी बढेगा।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
9 of 10
यह पंसारी की दुकान या आयुर्वेद की दुकान से मिल जाएगा। इसे दूध के साथ खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है तथा ये यौन कमजोरी दूर करके शरीर को वीर्यवान बनाता है।
यौन शक्ति बढ़ाती हैं ये घरेलू चीजें, खाकर मजबूत हो जाता है शरीर
10 of 10
यौन कमजोरी के समय अर्जुन एक चमत्कारी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अर्जुन की छाल का पाउडर दूध, गुड़ या चीनी के साथ सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।