फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

Sat, 12 Dec 2015 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में दिल को दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती है। लेकिन परेशान न हों, ये मजेदार पेय दिल के लिए सेहत की गारंटी हैं। तो फिर उठाइए इनका लुत्फ।
विज्ञापन

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

2 of 6
डार्क हॉट चॉकलेट ड्रिंक तेजी से लोगों की फेवरिट लिस्ट में शुमार हो रहा है। बायोफ्लेवनॉइड्स से भरपूर चॉकलेट ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसके लिए दूध लें और चीनी, दालचीनी पाउडर डालें। अंडा खाते हैं तो अंडे को अच्छे से फेंट लें फिर इसे चॉकलेट में मिला लें और करीब 3-4 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर इसका सेवन करें। दिल के लिए ये ड्रिंक कमाल का है।
विज्ञापन

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

3 of 6
चाय स्पाइस्ड चॉकलेट ड्रिंक पी सकते हैं। जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि ये चॉकलेट वाला मसालेदार ड्रिंक है जो पीने मजेदार होता है और दिल के लिए अच्छा भी। इसमें सॉस मिल्क, चॉकलेट, कॉफी पावडर, दालचीनी पावडर, वेनीला एक्स्ट्रैक्ट और साबुत लाल मिर्च आदि इस्तेमाल किए जाते हैं।

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

4 of 6
हॉट एंड स्वीट जिंजर ड्रिंक का लुत्फ ले सकते हैं। ताजा अदरक लें और बारीक काट लें। करीब 5 मिनट के लिए इसे पानी में उबाल लें। अब अदरक को छानकर इसमें चीनी या शहद मिला लें। चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अदरक खून के थक्के नहीं जमने देता है। कोलेस्ट्रॉल को घटाने में अदरक बेहद कारगर है, जिससे दिल स्वस्थ्य रहता है।

विज्ञापन

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

5 of 6
दालचीनी और अदरक की चाय बना सकते हैं। लेकिन इसे बनाने में काफी वक्त लगता है, अदरक और दालचीनी को करीब घंटे भर के लिए पानी में उबाला जाता है। इसे नाश्ते या खाने के बाद भी ले सकते हैं और फ्रिज में भी रख सकते हैं। दिल के लिए फायदेमंद इस ड्रिंक को जरूरत पड़ने पर फिर से गर्म करें और लुत्फ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स और दिल को रखें जवां

6 of 6
हॉट मिल्क पंच तैयार करने में बहुत ही आसान है। जरूरत के हिसाब से क्रीम युक्त या फैट फ्री दूध लें। अब दूध में चीनी मिलाएं। इसमें बनीला फ्लेवर और कुछ सूखे मेवे डालकर इसका लुत्फ लें। बड़ों के साथ बच्चे भी इस ड्रिंक को खूब मजे से पीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें