मोटापा अपने साथ कई बीमारियां लाता है। इसलिए नया साल बढ़िया मौका है मोटापे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए, बस अपनाए ये सुपर 11 फूड।
विज्ञापन
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
2 of 12
ये बात तो दादी-नानी भी बताती आई हैं कि जो कोई रोजना एक सेब खाए उसके घर में डॉक्टर कभी न आए। घुलनशील फाइबर और पेक्टिन (रस ) से भरपूर सेब सेहत के लिए कुदरत को तोहफा है। खास बात ये है कि सेब का सेवन करने से आप ओवरईंटिग से बच जाते हैं और ये आपको खाली पेट होने का अहसास भी नहीं होने देता है। इसलिए नए साल में जमकर सेब खाएं और छरहरी काया पाएं।
विज्ञापन
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
3 of 12
जिन लोगों को भूख खूब सताती है। और बार-बार अपनी खाने की आदत के चलते बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, उन्हें अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक में मौजूद कुदरती गुण भूख पर लगाम लगाते हैं। जाहिर है बैलेंस डाइट लेंगे तो शरीर का वजन भी काबू में रहेगा।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
4 of 12
योगर्ट (दही) का सेवन करें। दही में सेहत लाभ पहुंचाने वाले जीवित बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद थियामीन अनचाही भूख पर लगाम लगाता है। रोजाना इसके सेवन से आप देखेंगे कि आपका वजन काबू में आने लगा है।
विज्ञापन
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
5 of 12
अंडा प्रोटीन का अच्छा श्रोत तो है ही, ये देर तक पेट में टिकता है। यानी बार-बार बेवजह की भूख नहीं लगती है। इसलिए अंडे का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
6 of 12
फलियां और दालें बेकाबू पाचन पर लगाम लगाती हैं। इसलिए वजन घटाना है तो इन्हें जरूर खाएं। कई सारी दालें ऐसी भी हैं जिन्हें भिगोकर ही खाया जा सकता है।
विज्ञापन
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
7 of 12
एबाकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड देर तक पेट भरा रखते हैं। इसलिए वजन घटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
8 of 12
डार्क चॉकलेट न सिर्फ वजन घटाने में मददगार है, बल्कि 'फील गुड हार्मोन' को बढ़ाने में भी कारगर है। इसलिए इसका सेवन कर सकते हैं।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
9 of 12
भोजन के अलावा बीच-बीच में कुछ हल्का-पुल्का खाने की लत लगी है, तो बीच में कुछ भी खा लेने की बजाय च्विंगम चबाएं। इससे चेहरे को भी शेप मिलेगा ही और वजन भी काबू में रहेगा।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
10 of 12
स्नैक्स की जगह कुछ बादाम खाए जा सकते हैं, ये सेहतमंद वसायुक्त होते हैं जो काफी हद तक भरे हुए पेट का अहसास कराते हैं और भूख को काबू में रखते हैं।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
11 of 12
पुदीना का सेवन या तो खाने में करें या पेय वगैरह में इसे लें। इसमें मौजूद पोषक तत्व भूख से छुटकारा दिलाते हैं और वजन को काबू में रखने में मदद करते हैं।
खाने में लीजिए ये 11 चीजें, फिट और छरहरे दिखेंगे आप!
12 of 12
ग्रीन टी के सेहत से जुड़े कई फायदे हैं, उन्हीं में से एक है वजन को काबू में रखना। इसलिए छरहरी काया चाहते हैं तो रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें। सोर्स-आईडीवा.कॉम