इन दिनों जितनी चर्चा नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के मिलने की होती है उतनी ही चर्चा इनके द्वारा एक-दूसरों को दिए जाने वाले तोहफों की भी होती है। क्या इन तोहफों के पीछे कोई राजनीति भी छिपी है?
विज्ञापन
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
2 of 9
केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जबसे एनडीए की सरकार आई है तबसे भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के रिश्तों का और मजबूती देने में लगे हुए हैं। इन कोशिशों में मोदी और शरीफ की मुलाकातों को भी देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जब-जब मिले हैं तब-तब इनकी मुलाकात ने सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
3 of 9
हाल ही में नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्ता से वापसी के कुछ समय के लिए लाहौर में उतर इस बात को और ज्यादा मजबूती देने की कोशिश की कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने के पक्ष में है। इस दौरान मोदी ने नवाज शरीफ को एक पगड़ी भेंट की। उपहारों का यह सिलसिला नया नहीं था। इसके पहले भी दोनों एक-दूसरे को उपहारों से नवाजते रहे हैं।
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
4 of 9
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब मोदी ने नवाज को कोई उपहार दिया हो। इससे पहले भी मोदी और नवाज ने अपनी दोस्ती को पक्की करने के लिए एक-दूसरे को कई उपहार भेज चुके हैं।
विज्ञापन
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
5 of 9
2014 में जब मोदी एनडीए की सरकार सत्ता में आई तो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नवाज को भी न्यौता दिया था। इस दौरान मोदी ने शरीफ की मां के लिए एक शाल भेंट किया था।
विज्ञापन
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
6 of 9
इसके कुछ दिनों बाद शरीफ ने मोदी के लिए सिंधरी और चौसा आमों से भरी एक पेटी भेजी थी। भारत-पाक से बीच एनएसए लेवल की होनी वाली बैठक के रद्द हो जाने के बाद यह आम भेजे गए थे।
विज्ञापन
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
7 of 9
जब नवाज शरीफ के जन्मदिन के दिन मोदी लाहौर में उतरे तो उनका स्वागत करने के लिए खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
8 of 9
शुक्रवार को जब मोदी लाहौर में उतरे तो उन्होंने शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी और शरीफ की पोती के मेंहदी समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेहरुन निसा को पारंपरिक साड़ी भेंट की।
मोदी-शरीफ के बीच के इन तोहफों के कुछ मायने भी हैं!
9 of 9
मामला यहीं नहीं रूका मोदी ने शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज को एक शाल भी भेंट किया। इन उपहारों की फेहरिस्त देखते हुए तो ऐसा ही लगता है कि दोनों देश अपने संबंधों में सुधार चाहते हैं लेकिन बात बन नहीं पा रही। राजनीति के जानकार जरूर इन तोहफों की पीछे की राजनीति को जरूर समझ रहे होंगे।