फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

विज्ञापन
1 of 8
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और दुख ने खुशियों की जगह लेली है। लेकिन कैलीफॉर्निया विश्वविद्यालय ने हाल ही में उन तरीकों को जांचा है जिन्हें आजमा कर कोई भी इंसान आसानी से अपना मूड ठीक कर सकता है। सिर्फ सात दिन तक इन बातों को फॉलो करें और देखें कैसे असर पड़ता है।

विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

2 of 8
पहले दिन अपनी भावनाओं को कागज पर उतारें। गुस्सा, खुशी, दुख जो भी हो, उसे एख डायरी में लिख कर बयां कर लेने से काफी शांति मिलती है। इसके लिए 15 निमट ही काफी हैं। ऐसा करने से तनाव, घबराहट दूर होती है और इम्यून सिस्टम सुधरता है। चीजें फेंकने, किसी पर चिल्लाने या खुद में गुस्सा दबाए बैठे रहने से यह तकनीक बहुत बेहतर है।
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

3 of 8
दूसरे दिन कुछ ऐसा करें जिससे दूसरों को खुशी महसूस हो। उन्हें अपना प्यार दर्शाएं। चाहें वो छोटी छोटी चीजों के जरिए ही क्यों न हो। शोध कहते हैं कि दयालू लोग ज्यादा खुश रहते हैं।

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

4 of 8
तीसरे दिन उन लोगों के बारे में सोचें और धन्यवाद करें जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं। ऐसा करने से भी तनाव दूर होता है साथ ही आप उन लोगों की अहमियत और अच्छे से समझ पाते हैं।
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

5 of 8
चौथे दिन उन पुरानी तस्वीरों को देखें या घटनाओं को याद करें जो आपको खुशी देती हैं। शोधकर्ता कहते हैं कि सिर्फ पुरानी तस्वीरों को देखने भर से इंसान यह महसूस कर पाता है कि उसकी जिंदगी के क्या मायने हैं। ऐसा करने से आप आने वाले कल को और तर्कपूर्ण बनाने की कोशिश कर पाते हैं।
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

6 of 8
पांचवे दिन प्रकृति की उन चीजों को देख कर अचंभित और खुश महसूस करें जो वाकई भगवान या इंसान की बनाई कमाल की चीज है। चाहे वो तारों से भरा आसमान हो या कोई खूबसूरत इमारत। वैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसा करने से इंसान के मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

7 of 8
छठवें दिन उन कुछ चीजों को एक हफ्ते के लिए छोड़ने की कोशिश करें जिनकी आपको आदत हो चुकी है जैसे टीवी, मोबाइल, पसंदीदा खाना। ऐसा इसलिए ताकि जब आप फिर से वो चीजें शुरू करें तो वहीं खुशी महसूस करें जो पहली बार की थी। वरना आदत हो जाने से उसकी अहमियत कम हो जाती है।
विज्ञापन

7 दिन में तनाव दूर कर खुशियां वापस लाने के 7 आसान तरीके

8 of 8
सातवें दिन खुद के लिए प्यार और खुशी महसूस करें। अपनी पुरानी गलतियों को याद कर पछताने के बजाए अपने अंदर सकारात्मक विचार लाएं और खुद अपना मनोबल बढ़ाएं। इस तरह एक हफ्ता पूरा हो जाएगा औऱ आपको बहुत अंतर महसूस होगा। इसी तरह कुछ हफ्तों तक जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें