फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

विज्ञापन
1 of 7
ऑस्ट्रेलिया के हाथों शुरुआती 3 मैच हारकर पहले ही वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने चौथे मैच में वो कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। पर्थ, ब्रिसबेन और मेलबर्न के बाद कैनबरा में खेले गए मैच में भारत ने 349 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि चौथे वनडे में 2 शतक के बावजूद भी टीम इंडिया यह मैच हार गई।
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

2 of 7
कैनबरा में टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरी और उसके गेंदबाज कंगारू बल्लेबाजों को रोक नहीं सके और 50 ओवर में 348 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से 2 शतक लगे और इस शतकीय पारी के बीच शिखर धवन विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की बड़ी साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

3 of 7
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार शतकीय पारी खेलने के साथ ही लगातार चौथी बार 50 से ज्यादा की पारी भी खेली। साथ ही कोहली ने सीरीज के लगातार 4 मैचों में दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। इस साझेदारी के दौरान उन्होंने 2 बार दोहरी शतकीय और 2 बार शतकीय साझेदारी की।

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

4 of 7
टीम इंडिया की ओर से लगातार चौथे मैच में भारत की ओर से दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की गई है। इन सभी 4 साझेदारियों में विराट कोहली का योगदान रहा। पहले 2 मैचों में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ (207 और 125) फिर अगले 2 मैचों में शिखर धवन के साथ (119 और 212) साझेदारियां भी की। कोहली ने पिछली 4 साझेदारियों में रोहित और धवन के साथ एक-एक बार दोहरी शतकीय साझेदारी की जो वनडे में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

5 of 7
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए लगातार 4 बार शतकीय साझेदारियां की हो। इससे पहले 2012 में भी कोहली ने लगातार 4 पारियों में 205, 148, 133 और 173 रनों की साझेदारी की थी। और इस बार उन्होंने एशियाई धरती के बाहर यह कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

6 of 7
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के बाद कैनबरा वनडे में भी विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला। यह उनके करियर का 25वां शतक है। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के लिए कोहली ने 15वां शतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 15 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। सिर्फ यही नहीं कोहली ने सिर्फ 162 वनडे पारियों में 25वां शतक लगाया। जबकि सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 234 वनडे पारियों में 25वां शतक लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की टीम ने किया वो कारनामा जो अब तक कभी नहीं हुआ

7 of 7
लगातार दूसरे शतक के साथ ही विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना नौंवां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। वह इस धरती पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले संयुक्त रूप में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यहां पर जैक हॉब्स और डेविड गावर ने 9-9 शतक लगाए। ब्रायन लारा ने यहां पर 8 और तेंदुलकर ने 7 शतक जमाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें