फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस व्रत में खाइए समोसे और डोसा, बिना व्रत तोड़े

Fri, 08 Apr 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
व्रत में अक्सर आपने वही कुटू की पूरी, साबूदाने की खिचड़ी और आलू के पकौड़े खाए होंगे। लेकिन इस बार कुछ अलग आजमाइए और व्रत के खाने को भी मजेदार बनाइए। देखिए, व्रत की चीजों से ही बनी कौन कौन सी नई डिश खा सकते हैं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

2 of 10
- फोटो : getty images
हर बार की तरह कुटू की पूरी खाने के बजाए इस बार कुटू के आटे से बने डोसा खाइए। इसके लिए आलू को घी में पका कर रख लें। फिर अरबी/घुइयां को मसल कर आटे, नमक और पानी के साथ मिलाएं। अजवाइन, लाल मिर्च, अदरक को डाल कर मिक्सचर तैयार करें और इसे तवे पर डोसा बनाने के लिए फैलाएं और पकाएं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

3 of 10
- फोटो : getty images
आलू की कढ़ी बना कर खा सकते हैं। इसके लिए आलू, नमक, मिर्च और सिंघाड़े के आटे को मिला कर मोटा बैटर तैयार करेँ। इसमें से 1/4 को अलग रख दें और बाकियों की पकौड़ी बनाएं। बचे हुए मिक्सचर में दही और पानी मिलाएं और साधारण कढ़ी की तरह ही इसे भी बनाएं। इसके बाद इसमें पकौड़ियां डाल देँ।

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

4 of 10
- फोटो : getty images
खीरे के पकौड़े भी व्रत में खाए जाते हैं। 1 कप सिंघाड़े के आटे में 2 चम्मच सेंधा नमक, मिर्च और धनिया पाउडर औऱ हरी मिर्च मिलाएं। सभी को एक साथ मिला कर इसमें पानी डालकर इसे कड़ा कर लें। खीरा काट लें और इस मिक्सचर में मला कर गर्म तेल में डालेँ। बस एक बार अलट पलट कर बाहर निकाल लें, ठंडा होने पर खाएं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

5 of 10
- फोटो : getty images
मखाने की खीर बनाने के लिए दूध में मखाने तोड़ कर डालें और इसे हल्की आंच पर 1-2 घंटे के लिए पकने दें ताकि दूध उबल जाए और मखाने मुलायम हो जाएं। फिर चीनी मिलाएं और अपनी पसंद के मेवे डाल कर इसे चलाते रहें। थोड़ी देर बाद परोस कर खाएं और खिलाएं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

6 of 10
- फोटो : getty images
केले और अखरोट की लस्सी बना कर पिएं। इसके लिए फूड प्रोसेसरल या मिक्सी में दही, लस्सी पाउडर, तिल, अखरोट, शहद और केले को डाल कर इसे मिला देँ। अच्छे से मिक्स करते रहें जब तक यह क्रीम जैसा न बन जाए। गिलास में पलट कर कटे हुए अखरोट से गार्निश कर के पिएं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

7 of 10
- फोटो : getty images
सामख के चावल के ढोकले खाइए। इस चावल को भून लें और इसमें सेंधा नमक, मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और दही मिलाएं और खमीर उठने के लिए इसे एक रात के लिए रख दें। एक टीन के डिब्बे में घी लगा कर इस मिक्सचर को उसमें डालें। स्टीमर में रख कर 20 मिनट तक पकाएं ताकि ढोकला बन जाए। इसमें ऊपर से जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता का तड़का लगाएं और परोसें।
 

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

8 of 10
- फोटो : getty images
केले के कबाब भी टेस्टी डिश है। कच्चे केले, अदरक और इलाइची को स्टीम कर लें ताकि केले मुलायम हो जाएं। ठंडे होने पर केले को मसल लें औऱ इसमें बड़ी इलाइची, कुटू का आटा, सेंधा नमक, धनिया, मिर्च, नींबू का रस मिलाएं और आटा जैसा तैयार कर लें। इस आटे से कबाब बानएं और उस पर थोड़ा सा कुटू का आटा छिड़क दें। थोड़े से घी में मीडियम आंच पर कबाब को पकाएं।

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

9 of 10
- फोटो : getty images
सिंघाड़े के आटे के समोसे के भी मजे ले सकते हैं। समोसे के मसाले के लिए चरौंजी को पीस लें। 2 चम्मच घी में जीरा डाल कर गर्म करें और इसमें चिरौंजी मिलाकर तलें। समोसे के आटे के लिए पानी, घी नमक को एक साथ उबाल लें। जैसे ही उबलने लगे इसमें सिंघाड़े का आटा और अरारोट मिलाएं और हल्की आंच पर पकाएं। जब यह ठंडा हो जाए तो समोसे की लोई के लिए काट लें और इसमें मसाला भर लें। इन समोसों को तल कर आराम से खाएं।
विज्ञापन

कुटू की पूरी हुई पुरानी अब व्रत में भी खाइए समोसे और डोसा

10 of 10
- फोटो : getty images
चिरौंजी की दाल नहीं खाई तो व्रत में खाइए। चिरौंजी का छिलका निकाल कर पेस्ट बनाने के लिए इसे पीस लें। घी में जीरा, इलाइची डाल कर थोड़ा सा तलें और अदरक डाल दें। अदरक भूरी होने पर थोड़ा दही मिलाएं और हिलाते रहें। तेल अलग अलग होने लगे तो धनिया, नमक, मिर्च मिलाएं। थोड़ा तलें, चिरौंजी का पेस्ट मिलाएं और 2 सेंटीमीटर ऊपर तक पानी डालें। इसे उबाल लें चिरौंजी पक जाए तो आंच बंद कर दें और गर्म गर्म परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें