बॉलीवुड की हीरोइनों के नखरों की अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन इन नखरों और गुस्से के पीछे क्या वजह हैं ये जानेंगे तो चौंक जाएंगे। तस्वीरों में देखिए कौन हैं बी टाउन की नखरीली हीरोइनें।
विज्ञापन
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
2 of 10
एक बार कंगना रनौत जब हवाई जहाज में सफर कर रही थीं तो एयरहोस्टेस ने आकर उनसे पूछा कि वे खआने में क्या लेंगी। कंगना ने नखरे दिखाते हुए कहा कि उनके असिस्टेंट से पूछ लें जो इकॉनमी क्लास में बैठे हैं।
विज्ञापन
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
3 of 10
प्रियंका चोपड़ा ने अंजाना अंजानी की शूटिंग के समय तब नखरे दिखाए थे जब उन्हें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के असिस्टेंट द्वारा चुने गए कपड़े, रंग और बाकी कुछ भी पसंद नहीं आया था। यहां तक की आखिरकार खुद मनीष को सेट पर पहुंचना पड़ा था। प्रियंका ने मैरी कॉम के दौरान भी स्क्रिप्ट को लेकर जरूरत से ज्यादा राय दी थी जो निर्देशक ओमंग को अच्छा नहीं लगा था।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
4 of 10
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू के रुकने का बंदोबस्त होटल के सुईट्स में किया गया था। श्रद्धा ने भी अपने लिए एक खास सूईट की मांग कर डाली। फिर उनके लिए अलग से पांच सितारा होटल में सूईट बुक किया गया।
विज्ञापन
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
5 of 10
फिल्म 'हीरोइन' करने से पहले ही करीना ने मधुर भंडारकर के सामने शर्त रख दी थी कि वे कोई अंतरंग सीन नहीं करेंगी और केवल अच्छे एक्टर्स के साथ ही काम करेंगी। यहां तक की वे एक फैन के साथ तस्वीर खिंचाने में भी नखरे दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
6 of 10
सोनम कपूर मौसम के एक गाने की शूटिंग करने सुबह सुबह चंडीगढ़ गई थीं जहां एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अब तक उनके लिए कमरा बुक नहीं हुआ है। एक घंटे के इंतेजार के बाद जब उन्हें कमरा मिला और वे तैयार हो कर सेट पर पहुंचीं तो देखा कि मेकअप मैन, स्पॉट बॉयज और वैनिटी वैन नहीं है। सोनम को इतना गुस्सा आया कि वे सेट से दनदनाते हुए चली गईं और पूरी क्रू के मनाने पर ही वापस लौटीं।
विज्ञापन
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
7 of 10
ऐश्वर्या रॉय को अपने मेकअप मैन रजिनी के अलावा किसी के हाथ का मेकअप अच्छा नहीं लगता। इसीलिए एक बार पसंदीदा मेकअप आर्टिंस्ट न मिलने पर वे भड़क उठी थीं।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
8 of 10
अनुष्का शर्मा से लेडीज वर्सेस रिकी बहल का शूट शुरू करने से पहले लाइट टेस्ट करने के लिए कहा गया था ताकि शॉट सही आए। लेकिन अनुष्का ने अपने असिस्टेंट को टेस्ट के लिए भेज दिया।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
9 of 10
मल्लिका शहरावत ने फिल्म बिन बुलाए बाराती के एक गाने के लिए गुल्शन ग्रोवर, जॉनी लीवर, ओम पुरी और राजपाल यादव के साथ शूटिंग करने से इंनकार कर दिया था। फिर उन लोगों के अलग से शॉट लिए गए और गाने में मिक्स किए गए।
सेट पर कैसी-कैसी हरकतें नहीं करती बॉलीवुड की ये हीरोइनें
10 of 10
शांत दिखने वाली कटरीना कैफ को जल्दी गुस्सा भी आ जाता है। फिल्म तीस मार खान के प्रमोशन के लिए वे हवाई जहाज में सफर कर रही थीं और उनकी आंख लग गई थी। एयरहोस्टेस ने उन्हें नींद से उठा कर सीट बेल्ट बांधने को कहा तो कटरीना ने उस महिला को बहुत कुछ सुना दिया था।