फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

विज्ञापन
1 of 8
शायद आप समझ न पाएं लेकिन ऐसे कुछ सेहत के संकेत हैं जो ये बताते हैं कि जवानी में ही आप बूढ़े हो रहे हैं। दिनचर्या, खान-पान, रहन-सहन औऱ चीजों के इस्तेमाल से काफी असर पड़ता है कि आप खुद को स्वस्थ बना रहे हैं या बूढ़ा। जानिए, क्या हैं इसके लक्षण।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

2 of 8
अगर जवानी में ही आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो संभल जाइए। बुढ़ापे में तो ऐसा होना आम है लेकिन जवानी में होने का मतलब है कि आप या तो सही शैंपू नहीं इस्तेमाल कर रहे या बालों की सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

3 of 8
रात-रात भर नींद न आना भी इस बात का इशारा है कि आप वक्त से पहले बूढ़े हो रहे हैं। दिन भर की थकान के बाद भी अगर समय से सो नहीं पा रहे तो जरूरत है अपनी आदतों को सुधारने की। वरना इसका साफ असर आपके चेहरे पर दिखेगा। बूढ़े लोगों को तो ये बीमारी हो जाती है लेकिन जवानी में ये होना सही नहीं है।

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

4 of 8
गठिया भी ज्यादातर बूढ़ापे में ही होता है। लेकिन 30-35 साल की उम्र में ही गुठने, पीठ या किसी भी तरह की हड्डी में लगातार दर्द बना रहना गंभीर संकेत है कि कम उम्र में ही बुढ़ापा आपको बुला रहा है। इसका कारण हो सकता है आराम तलब जिंदगी। जरूरत है नियमित कसरत करते रहने की।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

5 of 8
जवानी में ही चेहरे पर झुर्रियां दिखना आपको कम आकर्षित बना सकता है। खान-पान का ध्यान रखें और लड़कियां खासतौर पर ऐसा मेकअप इस्तेमाल न करें जिसमें जहरीले पदार्थ होते हैं।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

6 of 8
ये तो आप जानते ही हैं कि बुढ़ापे में आंखें कमजोर हो जाती हैं, कम दिखाई देने लगता है। लेकिन अगर जवानी में भी ऐसा रहा है तो सतर्क हो जाइए। दिनभर टीवी, मोबाइल, लैपटॉर के सामने चिपके रहने से ऐसा होता है। काम तो नहीं रोक सकते इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने वाली चीजें खाएं और एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

7 of 8
10-11 घंटों की नौकरी करने के बाद थकान होना आम बात है लेकिन जवानी में ही बिना कारण थकान होना गंभीर है। बुढ़ापे में तो जरा सा काम भी थका देता है लेकिन अगर जवानी में भी ऐसा हो रहा है तो इसका कारण है कि आप सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

नहीं संभले तो जवानी में ही होने लगेंगी बुढ़ापे की बीमारियां, ये हैं 7 लक्षण

8 of 8
बुढ़ापे की तरफ बढ़ते हुए त्वचा भी ढीली होने लगती है। हाथ, चेहरे, गले की त्वचा लटकने लगती है लेकिन अगर कम उम्र में ही ये सब हो रहा है तो आप जल्दी बूढ़े दिखने लगेंगे। सूरज की किरणों से खुद को बचाएं, सेहतमंद खाना खाएं और अच्छे उत्पाद इस्तेमाल करें तो इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें