हाल में 40 की उम्र पार कर चुकी शिल्पा शेट्टी एक बार फिर रैम्प पर शिरकत करती दिखाई पड़ी। मौका था नई दिल्ली में अमेजन इंडिया कूटूर 2015 का। इस शो में शिल्पा गोल्डेन रंग के लहंगे में दिखी और काफी जच रही थीं। इस फैशन शो में देश के जाने माने फैशन डिजाइनरों से अपना कलेक्शन पेश किया जिसमें वरुण बहल और अंजु मोदी शामिल हैं। इस शो में मॉडल्स ने कई तरह के लंहगो को शोकेस किया। सभी मॉडल्स इन इठलाते हुए रंग-बिरंगे लहंगों में गजब ढाह रही थी।