चेहरा धुलना तो जरूरी है ही, साथ ही सही तरीके से धुलना भी जरूरी है। वरना त्वचा खराब होती है और वक्त से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है। अगर आप गर्म पानी से चेहरा धोते हैं तो त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना है। फिर जाहिर है आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगेंगे। गर्म पानी त्वचा को रूखा बना देता है औऱ झुर्रियां पड़ने लगती हैं। गुनगुने या ठंडे पानी से ही चेहरा धोएं।
विज्ञापन
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
2 of 7
साबुन से चेहरा धोते हैं तो त्वचा का सख्त होना तय है। इससे त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। बेहतर है अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धुलें। पता कर लें कि आपकी त्वचा ऑयली है, सूखी है या साधारण, वैसा ही फेसवॉश लें। अच्छा होगा अगर चेहरा धुलने के बाद थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा लेंगे।
विज्ञापन
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
3 of 7
एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
4 of 7
एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।
विज्ञापन
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
5 of 7
हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ऐसा नहीं है कि ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है। स्क्रब कर लेने से दाढ़ी भी अच्छी आती है और पुराने सेल्स चेहरे से हट जाते हैं। रंगत भी सुधरती है और एक महीने में फर्क दिखने लगता है।
विज्ञापन
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
6 of 7
चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसे त्वचा को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्के हल्के थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उस पर से उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।
मुंह धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में ही बूढ़ी दिखने लगेगी त्वचा
7 of 7
आजकल कई तरह के वाइप्स आ गए हैं। कहीं भी बाहर हैं तो तुरंत इनसे चेहरा पोछ कर गंदगी हटा सकते हैं। ऐसा करना ठीक है लेकिन इसे आदत मत बनाएं। फेसवॉश की जगह कोई वेट वाइप्स नहीं ले सकती क्योंकि इससे अंदर तक की गंदगी साफ नहीं होती।