फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

विज्ञापन
1 of 15
चीन के हैनान द्वीप के ब्यूटी क्राउन ग्रैंड थिएटर में यह प्रतियोगिता होनी हैं जहां अदिती को मिलाकर 108 देशों की लड़कियां ताज हासिल करने के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

2 of 15
चीन में हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं अदिती आर्या उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकीं। 2015 की विश्व सुंदरी यानी मिस वर्ल्ड का ताज जीतने में पिछड़ते हुए अदिती आर्या टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

3 of 15
मार्च 2015 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली 22 साल की अदिती आर्या चीन में चल रही 65वीं विश्व सुंदरी प्रतियोगिता का हिस्सा थ्‍ाीं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

4 of 15
अदिती के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। देखिए, कैसे ये आम सी लड़की इतने बड़े मंच तक पहुंची।

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

5 of 15
दिल्ली की रहने वाली अदिती एक ऑडिट फर्म में एनालिस्ट की नौकरी करती हैं। साथ ही वे कई नॉन प्रोफिट समूहों की सदस्य भी हैं। अदिती ने बिजनेस और फाइनेंस की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

6 of 15
बोल्ड अदाओं वाली अदिती हमेशा से ही लड़कियों का स्तर सुधारने के लिए काम करना चाहती थीं। वे पिछड़े समाजों में शिक्षा के जरिए सुधार लाना चाहती हैं।
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

7 of 15
अदिती ने खुद अपने बारे में बताया है कि वे बचपन से ही चाहती थीं कि उनकी आवाज लोगों तक पहुंचे और वो किसी न किसी रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

8 of 15
अदिती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे भारत का नाम रोशन करना चाहती थीं लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के जरिए भी ऐसा किया जा सकता है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

9 of 15
लेकिन जैसे जैसे वे बड़ी हुईं और उनकी मां ने समझाया तो अदिती ने इसे भी गंभीरता से लेना शुरू किया। वो अदिती की मां ही थीं जिन्होंने उन्हें मिस इंडिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

10 of 15
अदिती से पूछा गया था कि वो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर घबराई हुई हैं? उनका साफ जवाब था कि उन्होंने इसके लिए हर एक चीज पर काम किया है, वे बस उस दिन का इंतेजार कर रही हैं जहां वे उम्दा प्रदर्शन दे पाएं। इन सबके बीच घबराहट की कोई जगह नहीं है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

11 of 15
अदिती मानती हैं कि एक सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता होने के लिए पहले अच्छा इंसान होना जरूरी है। उसे सब से प्यार से बात करनी आनी चाहिए।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

12 of 15
अदिती अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वे दिन में 6 बार कसरत करती हैं, घर का बना ताजा खाना ही खाती हैं और जंक फूड से दूर रहती हैं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

13 of 15
इतने बड़े मुकाबले को लेकर कभी डर लगता है तो वे क्या करती हैं? अदिती कहती हैं कि ऐसे में वो एक कप चाय पीती हैं और फोन घुमा कर अपने परिवार वालों से बात कर लेती हैं, सारा टेंशन छूमंतर हो जाता है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

14 of 15
अदिती को किताबें पढ़ना, पेंटिंग करना और डांस करना बेहद पसंद हैं। अदिती ने मॉडलिंग भी मिस इंडिया जीतने के बाद ही शुरू की। वे अब तक 2-3 शो कर चुकी हैं।

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद खत्म

15 of 15
अदिती से जब बॉलीवुड में जाने के बारे में पूछा गया तो उनका यही जवाब था अच्छा ऑफर मिला तो सोचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें