2015 बॉलीवुड के मिला-जुला रहा। इस साल कई बड़ी फिल्में आईं। लेकिन सबसे खास रहा इस साल कई नई हीरोइनों का बड़ी स्टार बनकर उभरना। आइए आपको बताते हैं उन हीरोइनों के बारे में जिन्होंने ये साल अपने नाम किया।
विज्ञापन
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
2 of 9
इस साल दीपिका पादुकोण को जबर्दस्त कामयाबी मिली। उनकी अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म 'पीकू' के लिए उनको हर तरफ से प्रशंसा मिली। रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म तमाशा में भी उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी उनकी और रणबीर की नजदीकी ने खूब चर्चा पाई। उनकी हाल ही में रिलीज हुई 'बाजीराव मस्तानी' में उनके निभाए मस्तानी के रोल के लिए भी उनकी वाहवाही हो रही है।
विज्ञापन
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
3 of 9
इस साल प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला। उनके अमेरिकी टीवी शो के चर्चे बड़े सितारों की फिल्मों पर भारी रहे। इस साल उनकी 'दिल धड़कने दो' और बाजीराव मस्तानी में भी उनको सराहा गया। वो पूरे साल सुर्खियों में रहीं।
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
4 of 9
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना को इस साल 'कट्टी बट्टी' में असफलता भी देखनी पड़ी। लेकिन उनकी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में उनकी एक्टिंग ने जो कमाल किया, उसके सब कायल हो गए। अमिताभ बच्चन ने खत लिखकर उनकी तारीफ की। पूरे साल वो चर्चाओं में बनीं रहीं।
विज्ञापन
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
5 of 9
राधिका आप्टे के लिए ये साल बेहद यादगार है। वो लगातार तारीफें बटोरती रहीं। बदलापुर, हंटर और मांझी जैसी फिल्मों में उन्होंने कमाल किया। उनकी शॉर्ट फिल्म अहल्या भी खूब लोकप्रिय हुई।
विज्ञापन
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
6 of 9
रिचा चड्ढा की फिल्म 'मसान' ने इस साल जिस भी मंच पर दिखाई गई वहीं उसने दर्शकों को मोहित किया। भारत में भी रिलीज के बाद मसान को जबर्दस्त प्रशंसा मिली। रणदीप हुडा के साथ 'मैं और चार्ली' में भी उनको खूब वाहवाही मिली। उन्हे इस साल सशक्त अभिनेत्री के तौर पर पहचान मिली।
विज्ञापन
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
7 of 9
मां बनने के बाद इस साल एक बार फिर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने पर्दे पर वापसी की। जज्बा में उन्होंने दम दिखाया, उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें हुईं। कांस फिल्म फेस्टिवल में भी उनकी खूब तारीफ हुई।
बॉलीवुड की वो हीरोइन, जिन्होंने ये साल अपने नाम कर लिया
8 of 9
इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'प्रेम रतन धन पायो' की हीरोइन सोनम कपूर को इस फिल्म के लिए खूब तारीफें मिलीं। उन्हें इसके लिए 'मोस्ट रोमांटिक रोल' के लिए अवार्ड भी मिला। रितिक के साथ उनका गाना धीरे-धीरे भी बेहद पसंद किया गया।