फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2019: इस वर्ष बन रहा है महासंयोग, इन 4 बातों का रखें विशेष ध्यान

Tue, 15 Oct 2019 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth
इस साल का करवा चौथ बड़ा ही खास रहने वाला है। 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है और यह योग विशेष फलदाई होगा। रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्याभामा योग बनेगा जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा रहेगा।इस बार उपवास का समय भी 13 घंटे 56 मिनट का है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद 8:18 बजे निकलेगा। इस खास संयोग में ये काम अवश्य करें।
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन पत्नी को पति कि आज्ञा का पालन करना चाहिए और पति की शक्ति-सामर्थ्य के अनुसार ही वस्तुओं का आदान प्रदान करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पति को भी पत्नी को लक्ष्मी स्वरूप मानकर उनका आदर-सम्मान करना चाहिए, यदि किसी भी पत्नी/पति को ऐसा लगे कि वे इन बातों को मानने में अक्षम हैं तो वर्षभर अपने आचरण में सुधार लाने हेतु संकल्प लें।

4 of 5
karwa chauth - फोटो : ट्विटर
इस दिन सोने, चांदी अथवा मिट्टी के करवे का आपस में आदान-प्रदान अवश्य करें। ऐसा करने से आपसी प्रेम-भाव बढ़ता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karwa Chauth - फोटो : Facebook
करवा चौथ पूजन और चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने परिवार के बड़ों का एवं सास-ससुर का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें