फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

विज्ञापन
1 of 9
क्या आप जानते हैं जापान में 50,000 से ज्यादा लोग 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं। तो आखिर अच्छी सेहत औऱ बेहतर जिंदगी के लिए उनके क्या राज हैं? ये बहुत सरल और अपनाने लायक हैं। इन्हें जानें और आजमाने की कोशिश करें। क्या पता आप भी खुशहाल जिंदगी की करफ बढ़ते जाएं।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

2 of 9
जापानी दूसरों के मुकाबले 25% कम कैलोरी खाते हैं। एक शोध में भी पाया गया था कि कम कैलोरी खाने से लीवर स्वस्थ रहता है।  उनका खाना षौष्टिक होता है। देखिए वो अपने खाने में क्या क्या शामिल करते हैं जो आप भी खा सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

3 of 9
जापानियों की डाइट में मछली जरूर होती है। वे हमारी तरह ही चाय जरूर पीते हैं। लेकिन ये मीठी दूध वाली चाय के बजाए ग्री टी पीना बेहतर समझते हैं। ग्रीन टी से कैंसर का खतरा कम होता है। जो लोग दिन में पांच कप ग्रीन टी पीते हैं उनकी मृत्यु दर 26% कम होती है।

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

4 of 9
इसके अलावा वे ज्यादातर पत्तेदार सब्जियां खाते हैं। पूर्वी देशों के मुकाबले जापानी 6 गुना ज्यादा चावल खाते हैं और उनके एक वक्त के खाने में चार सब्जियां होती हैं। पोर्क तो वे सिर्फ तब खाते हैं जब कोई खास अवसर हो।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

5 of 9
जापान के ओकिनावा शहर की बात करें तो वहां के लोग 'इकिगई' नाम की धारणा का पालन करते हैं। जो ये कहती है कि जिंदगी हो तो ऐसी जिसका कोई अर्थ हो औऱ जीने लायक हो। वे एक दूसरे का ध्यान रखते हैं, चाहे कोई इंसान हो, जानवर हो या पौधा। इसका कारण ये माना जाता है कि दूसरों के बारे में सोचने से अपनी परेशानियों की तरफ ध्यान नहीं जाने पाता।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

6 of 9
जापानी लोग गाना गाने में बहुत विश्वास रखते हैं क्योंकि इससे सेहत भी अच्छी बनी रहती है। 20,000 पुरुषों पर किए गए एक शोध में सामने आया था कि दोस्तों के साथ गाना गाने और बात-चीत करने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाते वक्त गहरी सांस लेनी पड़ती है। साथ ही गाना सुन कर जब लोग तालियां बजाते हैं तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है, तनाव कम होता है।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

7 of 9
जापानी 'मोए' में बहुत विश्वास रखते हैं। इसका मतलब होता है कि हमारे दोस्त ही मुश्किल वक्त में ढांढस बंधाते हैं। निपोन के लोगों का ये भी मानना है कि बड़े-बूढ़ों की इज्जत करने और उनका प्यार मिलने से लंबी जिंदगी मिलती है।

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

8 of 9
जापानियों को अच्छे से पता है कि बीती बुरी बातों को याद करने से मन दुखता है, न कि कुछ भला होता है। इसलिए वे आज में खुशी से जीना बेहतर समझते हैं और छोटी-छोटी खुशियों का मजा लेते हैं। वे आसानी से दूसरे लोगों से दोस्ती कर लेते हैं।
विज्ञापन

कैसे इतने खुश और स्वस्थ रहते हैं जापानी, ये रहे उनके टोटके

9 of 9
जापानी जानते हैं कि स्वास्थ्य ही जीवन है। फिट शरीर बनाए रखने के लिए वे पैदल चलते हैं, बागबानी करते हैं। ओकिनावा शहर के लोगों के घरों में तो टेबल-कुर्सियां भी बहुत कम होती हैं। वे जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं। दिन में कम से कम 12-13 बार उठने-बैठने से उनका शरीर फिट बना रहता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें