मेरठ के बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वैन से ढाई क्विंटल रसगुल्ले बरामद किया है। यह रसगुल्ले मेरठ के गांव जसड़ से बागपत के मीतली गांव भेजे जा रहे रहे थे। हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों ने इन रसगुल्लों को जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी के लिए लाना बताया है। उधर, पुलिस इन रसगुल्लों को एक बीडीसी प्रत्याशी का बता रही है। चुनावी रसगुल्ले ने लोगों की काफी फजीहत करा दी है। ब्यूरो/अमर उजाला,अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन
'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा
2 of 5
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान वैन से ढाई क्विंटल रसगुल्लों के साथ मीतली गांव के पांच लोग अजय दीक्षित, सतपाल, ओमपाल, किशन और बलवान को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रसगुल्लों को मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव जसड़ से लाए हैं।
विज्ञापन
'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा
3 of 5
रसगुल्लों को बागपत के मीतली लेकर जा रहे थे। यह रसगुल्ले प्रदीप ठाकुर ने अपने चुनाव में बांटने के लिए मंगवाए हैं। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पता चलते ही नेताओं में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों के पास सिफारिशी फोन आने शुरू हो गए। पुलिस भी आरोपी नेता के बचाव में जुट गई। इस बाबत सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि वैन से पकड़े गए रसगुल्ले मीतली निवासी कृष्णपाल के है, जो बीडीसी प्रत्याशी हैं।
'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा
4 of 5
पकड़े गए आरोपियों ने मीडिया कर्मियों से बताया कि वे प्रदीप ठाकुर के रसगुल्ले लेकर जा रहे हैं, जबकि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि रसगुल्ले बीडीसी प्रत्याशी कृष्णपाल ने मंगवाए थे।
'बांटने' के लिए ले जा रहे थे 250 किलो रसगुल्ले, पुलिस ने पकड़ा
5 of 5
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का कहना है कि उनका इन रसगुल्लों से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने पूरे चुनाव में न तो किसी को शराब पिलाई और न ही रसगुल्ले खिलाए। उनका नाम गलत लिया जा रहा है।