फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

विज्ञापन
1 of 13
अक्सर पुरुष अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो जाते हैं या शरीर की तरफ से संकेत मिलने पर भी नहीं समझ पाते। लेकिन समय से कई बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है इन संकेतों को पहचानना और इलाज कराना। जानिए, क्या हैं ये संकेत और इनसे जुड़ी खतरनाक बीमारियां। सोर्स- हेल्थलाइन.कॉम, एव्रीडेहेल्थ.कॉम।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

2 of 13
इंसान को खूब पानी पीना चाहिए लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा और हर वक्त ही प्यास लग रही है तो इसका मतलब डायबेटीज होने का खतरा है। इसका यह मतलब भी हो सकता है कि शरीर में अंदरूनी ब्लीडिंग हो रही हो या कोई संक्रमण हो गया हो। यह दिल, लीवर और गुर्दे के काम न करने का भी इशारा हो सकता है।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

3 of 13
चक्कर आना या सिर घूमना तब ही होता है जब दिमाग तक खून सही मात्रा में न पहुंच रहा हो। ऐसा तब होता है जब ब्लड प्रेशर में गिरावट आई हो या शरीर में पानी कम हो गया हो। इससे फ्लू तक हो सकता है।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

4 of 13
काम के तनाव या शारीरिक मेहनत के कारण थकान हो ह जाती है लेकिन अगर आफको ऐसा अक्सर या बिना काम किए भी होता है तो यह शारीरिक या दिमागी बीमारी का कारण हो सकता है। इससे कैंसर, दिल का काम करना बंद कर देना, गठिया, डायबेटीज जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

5 of 13
अगर संभोग करते वक्त आप ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते तो इसके पीछे भी डायबेटीज, दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी एख बड़ा कारण हो सकती है। ये बीमारियां आदमी की नसों, मुलायम मांस पेशियों औऱ टिशुओं को नुकसान पहुंचाती हैं जिसके कारण वे टिक नहीं पाते।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

6 of 13
अगर छोटी छोटी चीजें भी भूलने लग गए हैं और ऐसा अक्सर होने लगा है तो इसे हल्के में न लें। ये दिमाग से जुड़ी बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

7 of 13
आंख से धुंधला या काला दिखना, दूर की चीज देखने में दिक्कत होना और साफ न देख पाना जैसी परेशानियां मोतियाबिंद, ग्लकोमा, डायबेटीज, आंख की अन्य बीमारियां या माइग्रेन, दिमाग का ट्यूमर तक होने का इशारा हो सकती हैं। तुरंत अपने डॉक्टर को दिखा कर इलाज शुरू करें। नियमित आंखों की जांच भी होती रहनी चाहिए।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

8 of 13
सांस लेने में दिक्कत होना या थोड़ा सा भी पैदल चलने पर हांफने लगने का मतलब यह हो सकता है कि दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां आपके अंदर पनप रही हैं। या ये फेफड़े के कैंसर, अस्थमा, अनीमिया के लिए भी जिम्मेदार हो सकती हैं। इन्हें नजरअंदार न करें।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

9 of 13
अगर बालों को बचाने की सारी कोशिशें करने के बाद भी बाल झड़ रहे हैं तो जरूर कोई बीमारी का संकेत है।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

10 of 13
स्तन कैंसर सिर्फ महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी बीमरी है। हर साल 1000 से भी ज्यादा पुरुषों में यह बीमारी पाई जाती है। ज्यादातर पुरुषों की उम्र 60-70 के बीच होती है। सही समय पर इसका पता लग जाना और इलाज कराना ही एक मात्र उपाए है।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

11 of 13
पेशाब या मल में खून आना, काले रंग की मल होने का मतलब है कि शरीर से मल निकलने के रास्ते में कहीं ब्लीडिंग हो रही है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

12 of 13
जल्दी जल्दी टॉयलट लगना डायबेटीज का बहुत बड़ा संकेत है।
विज्ञापन

पुरुष ध्यान दें, घातक बीमारियों से बचने के लिए पहचानें ये 12 संकेत

13 of 13
वैसे तो कब्ज आम समस्या बन गई है लेकिन अगर आपके साथ ऐसा अक्सर होता है या बहुत ज्यादा समय के लिए रहता है तो यह ट्यूमर का कारण बन सकता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर से गंदगी यानि मल को निकलने की प्रकिया को बाधित करता है। इसलिए इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें