अनार के फायदों के बारे में तो आपको काफी कुछ पता होगा लेकिन इसके छिलके कितने फायदों से भरपूर हैं, इसकी जानकारी नहीं होगी आपको। जानिए, अनार के छिलकों के 7 बड़े फायदे।
विज्ञापन
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
2 of 8
अनार के छिलकों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भुन लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसे और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। मुंहासे दूर होंगे।
विज्ञापन
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
3 of 8
अनार के छिलके त्वचा में कोलाजन को क्षति से बचाते हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती हैं। छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दूध व गुलाब जल में मिलाकर लगाएं।
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
4 of 8
त्वचा के पीएच बैलेंस को बचाने व नमीं पहुंचाने के लिहाज से यह फायदेमंद है। अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर दही में मिलाएं और 10 मिनट तक पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और पानी से साफ करें।
विज्ञापन
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
5 of 8
अनार के छिलकों का पाउडर तेल में मिलाकर सिर पर लगाने से बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। शैंपू से दो घंटे पहले इससे सिर की मसाज करें।
विज्ञापन
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
6 of 8
गला खराब होने पर भी इससे आराम मिलता है। छिलकों के पाउडर को पानी में उबाल लें और इससे गरारे करें। टॉनसिल के दर्द व गले में खराश में आराम होगा।
विज्ञापन
अनार ही नहीं, इसके छिलके के भी हैं 7 बड़े फायदे
7 of 8
अनार के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल व तनाव कम करते हैं जिसस दिल के रोगों का रिस्क कम होता है। एक चम्मच छिलकों के पाउडर को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से दिल के मरीजों को आराम मिलता है।
मुंह के छाले, सांसों की दुर्गंध और जिंजिवाइटिस जैसे रोगों के उपचार में इसका सेवन फायदेमंद है। छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं और एक ग्लास पानी में एक चम्मच पाउडर मिलाकर दिन में कम से कम दो बार गरारे करें। इससे मुंह आर दांतों से संबंधित समस्याओं से दूर रहेंगे।