रोजाना मेवों का सेवन करने से सेक्स लाइफ तो बेहतर होती ही है साथ ही दिमाग भी तेज होता ही है। इन सूखे मेवों में प्रोटीन, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट समेत कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इनके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। यही नहीं ये हृदयरोग, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के खतरों से भी बचाते हैं। फोटोः एजेंसी/ गेटी इमेज
विज्ञापन
सेक्स लाइफ से लेकर दिमाग तक कई फायदे हैं मेवे के
2 of 6
पिश्ता :पिश्ता में पोटेसियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। पिश्ता का सेवन टाइप टू डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना 60 पिश्ते खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
सेक्स लाइफ से लेकर दिमाग तक कई फायदे हैं मेवे के
3 of 6
बादाम : बादाम में विटामिन ई, मैगनेशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा रहती है। बादाम रक्तचाप कम करने और हड्डियों को मजबूत करने में कारगर होता है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना 42 ग्राम बादाम का सेवन करने से बैड कॉलेस्ट्रोल कम होता है, जिससे हृदयरोग और उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है।
सेक्स लाइफ से लेकर दिमाग तक कई फायदे हैं मेवे के
4 of 6
काजू : काजू के सेवन से शरीर को ‘कॉपर’ की अच्छी मात्रा मिलती है। कॉपर तंत्रिका तंत्र, हड्डियों और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। रोजाना 28 ग्राम काजू के सेवन से पित्त पथरी के खतरे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
सेक्स लाइफ से लेकर दिमाग तक कई फायदे हैं मेवे के
5 of 6
अखरोट : इसमें एंटीऑक्सिडंट की भरपूर मात्रा होते हैं। अखरोट का सेवन धमनियों के ब्लॉकेज से निजात दिलाता है। एक अध्ययन के मुताबिक ये ऑलिव ऑइल जितना ही कारगर होता है और धमनियों में सूजन से छुटकारा दिलाता है।
पिश्ता और बादाम भिगोकर सेवन करना लाभदायक होता है। रात में भिगोएं और सुबह सेवन करें। इससे इनमें उपलब्ध पोषक तत्वों को हमारा शरीर आसानी से सोख पाता है और इससे पिश्ता-बादाम का स्वाद भी नहीं बदलता।