फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

Sat, 10 Oct 2015 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
क्या आप जानते हैं कि कौन से फल का जूस आपको क्या फायदा पहुंचाता है? नहीं, तो अभी क्लिक करें और जानें फायदे।
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

2 of 14
सेब के जूस में विटामिन A, B और C की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फासफोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये गठिया, डायरिया, कब्ज और पाचन संबंधी रोगों के लिए रामबाण है।
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

3 of 14
अनार के जूस में विटामिन A, C और E के साथ-साथ फॉलिक एसिड भी होते हैं। इसकी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवाइरल विशेषता खून की कमी को दूर करने, दिल की बीमारियों, कैंसर से बचाव, हडि्डयों को मजबूत करने, ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने और वजन कम करने में भी बहुत लाभकारी होती है। ये जूस आपको जवान बनाए रखने में मददगार होता है।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

4 of 14
अनानास का जूस पाचन के लिए जबरदस्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B और C होते हैं जो रक्त संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। अनानास का जूस गले के दर्द और ठंड लगने पर आराम पहुंचाता है। ये अपनी एंटी इनफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

5 of 14
संतरे का जूस रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें विटामिन B, C और P होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, फासफोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स घबराहट, चिंता और अनिद्रा की समस्या को दूर करमे काम आते हैं।
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

6 of 14
खुबानी के जूस में मौजूद विटामिन A, B, C और K हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। विटामिन A आपको जवान रखने में मदद करता है। बालों के लिए ये जूस बढ़िया है। इसके अलावा इसमें आयरन भी होता है जो एनीमिया और महिलाओं के मासिक धर्म बंद होने की समस्या को भी दूर करने में मददगार होता है।
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

7 of 14
विटामिन C और E की भरपूर मात्रा के साथ ब्लैकबेरी का जूस शरीर को उन हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है जो कोशिकाओं और ऊतकों को नुकसान पहुंचा कर कैंसर और दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा मधुमेह को नियंत्रित करने, खून को साफ करने, गले के दर्द और दस्त में भी ये जूस रामबाण साबित होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों को भी मजबूत करती है।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

8 of 14
अंगूर के जूस में भरपूर मात्रा में मौजूद कई तरह के विटामिन और कैल्शियम, कॉपर, आयोडीन, आयरन, फासफोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो कब्ज, हृदय रोग, द्रव प्रतिधारण, गठिया, क्षय रोग, जिगर के रोग, बवासीर और कई तरह की एलर्जी से बचाते हैं।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

9 of 14
कीवी फल के जूस में विटामिन C, आयरन और भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं। ये जूस कब्ज और पाचन संबंघी बीमारियों के लिए रामबाण है। इसके अलावा ये खून में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में भी ये मदद करता है।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

10 of 14
लेमन जूस में मौजूद विटामिन B, C और P शरीर में रक्त धमनियों की सफाई के साथ-साथ पूरे शरीर को अंदर से साफ करता हैं। ये जूस शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स को खत्म कर त्वचा को निखारता है। यह ठंड से बचाता है और गठिया रोगों को दूर करने में मददगार होता है।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

11 of 14
आड़ू के जूस में विटामिन A, B और C के अलावा आयरन, मैग्नीशियम, मैग्नीज, सल्फर और जिंक जैसे मिनरल्स कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। ये आपको चिंता और तनाव से भी दूर रखता है।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

12 of 14
नाशपाती के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो गठिया, तंत्रिका तंत्र, उच्च रक्तचाप, मूत्राशय संबंधी समस्याओं, प्रोस्टेट समस्याओं और अस्थमा को दूर करने में काफी मददगार होते हैं।

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

13 of 14
करौंदे का जूस विटामिन C, K और E में रिच होता है। ये मूत्राशय संबंधी बीमारियों के लिए रामबाण है।
विज्ञापन

कौन से जूस के क्या हैं फायदे, जानिए और सेहतमंद हो जाइए

14 of 14
पपीते के जूस में फाइटो न्यूट्रीशन्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। पपीता का जूस पेट साफ करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी कारगर होता है।

सोर्स-बोल्डस्काई.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें