सेल्फी लेने का क्रेज आजकल हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई समंदर में सेल्फी ले रहा है तो कोई खूंखार जानवर के सामने। लेकिन यह क्रेज जानलेवा बनता जा रहा है। लेकिन अगर आप बताई गई इन जगहों पर सेल्फी न लें जान गंवाने से बच सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
2 of 7
खतरनाक जानवरों के पास आप अगर किसी जंगली इलाके, सफारी या चिड़ियाघर घूमने गए हैं तो वहां पर किसी जानवर के सामने सेल्फी न लें क्योंकि आपके आसपास मौजूद जानवर आप पर हमला कर सकता है। ध्यान रहे कि 2015 में सेल्फी लेने के दौरान होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
विज्ञापन
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
3 of 7
रेलवे ट्रैक रेल के दरवाजे पर या ट्रेक पर सेल्फी लेने का कई लोगों को शौक है। लेकिन इससे बचें, हाल में केरल के त्रिसूर में 15 साल का एक लड़का रेलवे ट्रैक में सेल्फी ले था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन का शिकार हो गया।
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
4 of 7
नदियों और समुद्र के बीच पर पीछे से उमड़ती लहरें और आगे आप, कितनी धांसू सेल्फी आएगी ना। लेकिन ये खतरनाक है। हाल ही में मुंबई में समुद्र किनारे सेल्फी लेती तीन लड़कियां पानी में डूब कर मर गई।
विज्ञापन
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
5 of 7
एक्सप्रेस वे और हाइवे पर रोड और हाई-वे पर सेल्फी लेने से बचें क्योंकि यहां पीछे आ रहा कोई भी वाहन आप को टक्कर मार सकता है। या फिर सेल्फी के चक्कर में सुनसान रास्ते पर खड़े होने में कोई भी चोर या लुटेरा आपको शिकार बना सकता है।
विज्ञापन
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
6 of 7
धार्मिक स्थानों पर धार्मिक स्थानों पर सेल्फी हालांकि जान के लिए खतरनाक नहीं लेकिन इससे दूसरों की भावनाएं आहत होती हैं और कई बार आपत्तिजनक मुद्रा के चलते आप गिरफ्तार भी किेए जा सकते हैं। दूसरा कारण यह भी है ज्यादातर धार्मिक स्थानों में तस्वीर लेने की मनाही होती है। लेकिन आप ऐसे में सेल्फी लेते हैं तो उस धार्मिक स्थान के प्रबंधक आप पर कार्रवाई कर सकते हैं।
इन 6 जगहों पर भूल कर भी न लें सेल्फी, जा सकती है जान
7 of 7
सार्वजनिक स्थानों पर आजकल सार्वजनिक स्थानों जैसे शॉपिंग मॉल, बस सटैंड और बाजार में सेल्फी लेने का ट्रेंड ही चल पड़ा है। कोशिश करें कि ऐसा न हो क्योंकि आपकी सेल्फी की जद में आ रहे लोगों को इससे परेशानी होगी। आप पर छेड़खानी के आरोप भी लग सकते हैं।