कई बार पुरुष बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। कई वजहों से तेजी से बाल गिरते हैं। वजन घटने की वजह से भी कई बार बाल झड़ते हैं पुरूषों में। इसके अलावा किसी लम्बी बीमारी के बाद भी काफी बाल तेजी से झड़ते हैं। फाक्स न्यूज के मुताबिक प्रोटीन की कमी भी कारण है बालों के झड़ने में। कई बार ये अनुवांशिक भी होता है। पुरुषों में कई बार मानसिक रुप से तनावग्रस्त होने की वजह से बाल झड़ते हैं।