फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली मर्दो जैसे चौड़े और मजबूत कंधों के लिए करें ये 5 कसरत

Thu, 04 Feb 2016 05:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चौड़े और मजबूत कंधों की ख्वाहिश रखते हैं तो रुटीन में इन कसरतों को शामिल करने से आपको फायदा मिल सकता है। जानिए, कंधों को मजबूत और चौड़ा बनाने के लिए कौन सी कसरत करें।

Trending Videos
विज्ञापन

असली मर्दो जैसे चौड़े और मजबूत कंधों के लिए करें ये 5 कसरत

2 of 5
सबसे पहली कसरत है मिलिट्री प्रेस। इसे बैठकर या खड़े होकर कर सकते हैं। सिंगल या डबल वेट में से किसी का भी अपनी सुव‌िधानुसार चयन करें। सावधानी से वजन उठाते हुए अपने कंधों तक वेट रखें। गहरी सांस लें। अब वेट को ऊपर उठाते हुए सांस छोड़ें। प्रशिक्षक के निर्देशानुसार ही इसको दोहराएं।

विज्ञापन

असली मर्दो जैसे चौड़े और मजबूत कंधों के लिए करें ये 5 कसरत

3 of 5
साइड लैटरल डंबल रेज़ के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथ दोनों जांघों से लगे होने चाह‌िए। अब डंबल्स को दोनों हाथों से उठाएं। हाथ कंधों के समानांतर लाएं। इस दौरान गहरी सांस छोड़ें। फिर हाथों को सांस खींचते हुए नीचे लाएं। प्रशिक्षक के निर्देशानुसार इसको दोहराएं।

असली मर्दो जैसे चौड़े और मजबूत कंधों के लिए करें ये 5 कसरत

4 of 5
हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वाजनेगर के नाम पर रखी गई अर्नार्ल्ड प्रेस कसरत भी कंधों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसे करने के लिए बंच पर बैठ जाएं। दोनों हाथों में डंबल लें और सीने के सामने हाथ रखें। अब कोहनी को सीने का सामने रखते हुए हाथों को उठाएं। दोनों हीथों को सामने से धीरे-धीरे कानों का समानांतर ले जाएं। और फिर ऊपर उठाएं। इसी प्रक्रिया में हाथों को नीचे भी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली मर्दो जैसे चौड़े और मजबूत कंधों के लिए करें ये 5 कसरत

5 of 5
कसरत आप कुशल प्रशिक्षक के निरीक्षण में ही करें तो बेहतर होगा। पहले वार्मअप और कार्डियो कसरतें करें और फिर ही इन कसरतों को करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें