शरीर को फिट रखने के लिए जिस तरह शारीरिक व्यायाम की जरूरत होती है, वैसे ही दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए मेंटल एक्सरसाइज जरूरी होता है। दिमाग को एक्टिव रखने वाली एक्टिविटीज जैसे, पजल्स, क्रॉसवर्ड्स, सुडोकू आदि रोजाना सॉल्व करें। अकेले न रहें, सामाजिक बनें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों से मेलजोल बनाए रखें। उनसे बातचीत करें। किसी हॉबी से जुड़ें।
Trending Videos
विज्ञापन
आपको भी चाहिए तेज दिमाग तो अपनाएं ये 5 उपाय
2 of 5
सकारात्मक सोचें। हंसें और दूसरों को भी हंसाएं, क्योंकि हंसना भी अपने आप में एक थेरेपी है।
विज्ञापन
आपको भी चाहिए तेज दिमाग तो अपनाएं ये 5 उपाय
3 of 5
रेग्युलर एक्सरसाइज करने से दिमाग समेत पूरे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन होता है, इसलिए हफ्ते में एक बार एरोबिक एक्ससाइज जैसे कि ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग या साइकलिंग करें। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग जैसी यौगिक क्रियाएं भी दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार है।
आपको भी चाहिए तेज दिमाग तो अपनाएं ये 5 उपाय
4 of 5
इसके साथ संतुलित आहार पर भी ध्यान दें। रोजाना की खुराक में फल, हरी सब्जियां और कार्बोहाइड्रेट जरूर शामिल करें। सुबह पेट भरकर फल खाएं, तो अच्छा है। ऐसी चीजें खाएं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड हों जैसे, नटस, फ्लैक्स सीड्स, बादाम आदि। रोजाना 8-9 गिलास पानी भी पिएं।