यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम सामने आ चुके हैं। लड़कियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन लड़के भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
2 of 11
सिविल सर्विसेज की परीक्षा में दो बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी असफल रहीं बरेली अर्पित सागर के निराश न होने का ही नतीजा था कि वह तीसरे प्रयास में सफल हो गईं। सिविल सर्विसेज- 2014 के फाइनल नतीजे में उन्हें 378 वीं रैंक हासिल हुई है। वह फरीदपुर के सियासी परिवार की बेटी हैं। पिता चंद्रसेन सागर भुता के ब्लाक प्रमुख रहे हैं और ताऊ सियाराम सागर फरीदपुर से मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
3 of 11
मेरठ की अपर्णा गुप्ता ने यूपीएससी में शानदार सफलता हासिल की है। नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी में लगी अपर्णा की लाइफ में कई अप डाउन रहे। मां नीना गुप्ता के सपने का अपर्णा ने पूरा कर दिया। गम इस बात का है कि मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी अपर्णा ने 108वीं रैंक हासिल की है।
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
4 of 11
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शनिवार को घोषित परिणाम में रामपुर की रहने वाली अपर्णा गौतम ने 104 वां स्थान हासिल किया है। यूपीएससी की परीक्षा में वो पहली बार शामिल हुई थी और उसमें उनके हाथ सफलता लगी है। बी.टेक करने के बाद अपर्णा ने समाज शास्त्र को अपना विषय बनाया था।
विज्ञापन
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
5 of 11
निशांत जैन ‘निश्चल’ ने सिविल सर्विस में मेरठ का नाम रौशन किया है। ऑल इंडिया में 13वीं रैंक और हिंदी मीडियम से टॉप किया है। निशांत के निश्चय ने दूसरे प्रयास में सफलता का आसमान छुआ है। फेसबुक उनके लिए समस्या नहीं, बल्कि समाधान है। तैयारी में वह फेसबुक को भी श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
6 of 11
यूपीएससी सिविल सर्विसेज में झांसी के अशोक यादव के पुत्र अभिषेक यादव का चयन हो गया है। अभिषेक की रैंक 699 आई है।
विज्ञापन
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
7 of 11
हाथरस शहर के होनहार हिमांशु चंद्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केसी निराला के भतीजे हिमांशु चंद्रा ने यूपीएससी परीक्षा 2014 की सामान्य वरीयता सूची में 331वां स्थान हासिल कर जिले को यह उपलब्धि दिलाई है। हिमांशु के पिता सुरेशचंद्र वर्तमान में विद्युत उत्पादन निगम राजस्थान में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं।
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
8 of 11
प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी अधिवक्ता संतोष खरे के बेटे मनीष कुमार खरे ने भी इस परीक्षा में 677वीं रैंक प्राप्त की है। संतोष इन दिनों शहर के गायत्री नगर बलीपुर में स्थायी रूप से रहते हैं।
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
9 of 11
जेईई/आईआईटी में कमाल दिखाने के बाद प्रतापगढ़ के बेल्हा के होनहारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में भी धमाल मचा दिया। इनमें से सचिन कुमार अग्रहरि को 94वीं रैंक हासिल हुई है।
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
10 of 11
सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी बड़ौदा ग्रामीण बैंक ढिंगवस के प्रबंधक अनिल प्रकाश मिश्र की बेटी माधवी को आईएएस की परीक्षा में 62वीं रैंक मिली है। जबकि उनके बेटे योगेश मिश्र ने भी आईएएस की परीक्षा पास की है।
यूपी के इन बेटे-बेटियों ने किया कमाल, UPSC में गाड़ा झंडा
11 of 11
योगेश मिश्र ने भी आईएएस की परीक्षा पास की है। योगेश अपनी बहन माधवी के साथ इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे। प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी बड़ौदा ग्रामीण
बैंक ढिंगवस के प्रबंधक अनिल प्रकाश मिश्र की बेटी माधवी को आईएएस की
परीक्षा में 62वीं रैंक मिली है।