फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

विज्ञापन
1 of 9
अगर आपने नौकरी छोड़ने का मूड बना ही लिया है तो कोशिश करें सही समय आने तक इस बात को अपने तक ही रखें। अगर आपके बॉस या साथियों को आपके बताने से पहले पता चल गया तो संभव है कि आप पर अचानक से बहुत काम लाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

2 of 9
ध्यान रखें कि नौकरी उस समय पर छोड़ें जब आपके लिए बेहतर हो कोई नुकसान न हो रहा हो। कंपनी में अगर अगले महीने बोनस मिलने वाला है तो बेहतर है आप कुछ समय रुख जाएं और अपने हक का बोनस ले कर ही नौकरी छोड़ें। इसमें आपका ही फायदा है।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

3 of 9
अगर आप नौकरी छोड़ कर अपना बिजनेस शुरु कर रहे हैं या दूसरी नौकरी लेने में वक्त है तो पहले यह तय कर  लें कि उतने समय के लिए आपके पास पर्याप्त सेविंग हो, इससे आपको अपने खर्च चलाने में सहूलियत रहेगी। कम से कम छ: महीने की सेविंग तो आपने कर ही रखी हो।

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

4 of 9
कई बार ऐसा होता कि ऑफिस में आपका काम इतना अच्छा चल रहा हो कि छोड़ने का मन नहीं करेगा या कई बार इतना खराब कि आप तुरंत छोड़ने की सोचेंगे। बेहतर है कि संयम रखें और तय समय पर ही छोड़ें। अगर आपने दूसरा कुछ करने का मन बना लिया है तो अपने लक्ष्य से न भटकें।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

5 of 9
अपने साथियों से अच्छा व्यवहार बनाएं रखें और अपने काम को भी। भले ही आप यह नौकरी छोड़ रहे हैं लेकिन क्या पता आगे फइर इन्हीं लोगों से कब मुलाकात हो जाए या इनकी जरूरत पड़ जाए।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

6 of 9
नौकरी में रहते रहते ही आप अपने अगले बिजनेस या नौकरी की थोड़ी बहुत तैयारी कर लीजिए। जैसे कि अगर आपको अपनी कोई वेबसाइट का बिजनेस करना है तो बेवसाइट बनाना अभी से शुरु कर दीजिए।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

7 of 9
अगर आप अच्छे पद पर हैं और आपके जाने से कंपनी को नुसकान हो सकता है तो कोशिश करें कि अपने स्थान के लिए लायक व्यक्ति का नाम सुझाव के तौर पर दे कर जाएं।

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

8 of 9
अगर आप कंपनी का लैपटॉप, कंप्यूटर या फोन इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान से अपना सारा निजी डेटा उसमें से हटा लें और तब कंपनी को वापस करें।
विज्ञापन

नौकरी बदलने का है प्लान तो काम आएंगे ये 9 खास टिप्स

9 of 9
जरूरी नहीं है अपने इस्तीफे में आप हर एक छोटी मोटी जानकारी या नौकरी छोड़ने का कारण दें। सरल, छोटा सा इस्तीफा भी काम कर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें