फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

विज्ञापन
1 of 17
नौकरी के साथ साथ अगर पार्ट टाइम नौकरी कर के मोटी कमाई की जा सकती है तो इसमें क्या बुरा है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने शौक को ही पार्ट टाइम नौकरी बना सकते हैं, जानिए कैसे।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

2 of 17
तस्वीरें खींचने का शौक है और इसमें माहिर भी हैं तो फ्रीलांस प्रोडक्ट फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें अलग अलग उत्पादों की तस्वीरें खीनची होती हैं। ई-कॉमर्स साइटों में यह नौकरी आसानी से मिल जाती है। फोटो के सॉफ्टवेयर की भी जानकारी है तो और अच्छा है।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

3 of 17
एक से ज्यादा भाषाएं जानने और कानून की समझ रखने वाले बाइलिंगव्ल लीगल असिंसटेंट की पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। वह किसी एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु कर दें। इस नौकरी में बहुत कमाई है।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

4 of 17
शब्दों के साथ खेलना जानते हैं तो कॉपी एडिटर या कॉपी लेखक का काम आसानी से कर सकते हैं। अपनी पसंद की फील्ड चुनिए और उसके लिए लेख लिख कर दीजिए। इसमें प्रूफरीडिंग का भी काम होता है। पेज और शब्दों के हिसाब से पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

5 of 17
अगर आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी है तो आप सॉफ्टवेयर डेवलपर की पार्ट टाइम नौकरी आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको वेबसाइट बनाने, अपडेट करने या कोई एप बनाने का काम मिलेगा। एक घंटे के लिए 1000-1500 रुपए तक मिलते हैं।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

6 of 17
आप डेटा एंट्री करने का भी काम कर सकते हैं। इसमें आपको डेटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

7 of 17
अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप इसमें पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

8 of 17
ऑनलाइन वेब कंटेेंट को अपडेट करने से लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखने तक के काम आसानी से आप कर सकते हैं। एक घंटे के 500-1000 रुपए मिल जाते हैं। यह काम करने वालों ऑनलाइन कम्यूनिकेशन एसोसिएट कहा जाता है।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

9 of 17
अगर आपकी सैलरी से आपका मन नहीं भरता या कॉलेज की पढ़ाई के साथ साथ पॉकेट मनी कमाना चाहते हैं तो ये छोटी मोटी पार्ट टाइम नौकरियां बिना ज्यादा मेहनत के आपको भरपूर पैसा दिलाएंगी। आप किसी रेस्ट्रां या मेकडॉनल्ड जैसे खाने की जगह पर फूड काउंटर पर काम कर सकते हैं।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

10 of 17
किसी पेस्ट्री की दुकान में ट्रेनी पेस्ट्री शेफ की नौकरी कर सकते हैं। काम आपको वहीं सिखाया जाएगा बस सीखने की इच्छा होनी चाहिए। आटा गूंथने, केक को सजाने जैसे कामों के लिए तैयार रहें। पांच घंटे की शिफ्ट के लिए 6000-10,000 रुपए मिलते हैं।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

11 of 17
कुत्तों से आसानी से दोस्ती कर लेते हैं तो सुबह दो घंटे उन्हें टहलाने की नौकरी कर सकते हैं। बस मालिक का विश्वास हासिल करना जरूरी है। एक कुत्ते के 3000 हजार रुपए मिलते हैं। यह नौकरी चेन्नई में बहुत प्रचलित है।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

12 of 17
अब तक आपने जादूगर को जादू करते देखा होगा लेकिन अब आप भी कर सकते हैं। स्थानीय सर्कस समूहों के साथ जुड़ जाइए और सारी तरकीबें सीख लीजिए। इसमें मां बाप की सहमति जरूरी होती है। एक हफ्ते में 1 या 2 दीन के का काम होता है जिसके लिए 8000-12000 रुपए तक मिल जाते हैं।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

13 of 17
कॉफी शॉप में पार्ट टाइम नौकरी करना आजकल हर स्टूडेंट की पहली पसंद होती है। देशभर में कैफे होते हैं जहां आप अपनी पसंद की 5-6 घंटे की शिफ्ट में काम कर के 6000-13000 रुपए तक कमा सकते हैं। कुछ कुछ जगहों पर काम करने वालों को मुफ्त कॉफी और लंच भी मिलता है।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

14 of 17
टेक महिंद्रा, आईबीएम और कुछ स्टार्ट-अप कंपनियों में कुछ लोग सिर्फ सॉप्टवेयर को जांचने के लिए रखे जाते हैं। कंप्यूटर और तकनीक की जानकारी रखने वालों के लिए यह नौकरी आसान है जिसे वो घर बैठे भी कर सकते हैं। न सिर्फ आपको अपनी पसंद की शिफ्ट मिलेगी बल्कि नए नए सॉफ्टवेयर की जानकारी भी। इसके लिए 7000-15000 रुपए तक मिल जाते हैं।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

15 of 17
अगर आपको लोगों से बात करना और चीजों का प्रबंधन करना पसंद है तो आप ईवेंट प्लानिंग में भी पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। प्रबंधन और मार्केटिंग की पढ़ाई करने वालों के लिए यह खासकर बहुत अच्छा है। 4-6 घंटों की शिफ्ट में आपको 6000-12000 रुपए तक मिल सकते हैं।

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

16 of 17
होटल या किसी भी कंपनी के रिसेप्शन पर बैठ कर फोन कॉल का जवाब देते रहना थोड़ा थकाऊ या पकाऊ जरूर हो सकता है लेकिन बैठे बैठे यह आपको अच्छी आमदनी करवा देगा। आप अपने पसंद की कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं। 5-7 घंटे की शिफ्ट के लिए 6000-12000 रुपए तक मिल जाते हैं।
विज्ञापन

शौक-शौक में कमाइए लाखों रुपए, ऐसी हैं ये पार्ट टाइम नौकरियां

17 of 17
अगर आपको किताबों से घिरे रहने का शौक है तो लाइब्रेरी यानि पुस्तकालय में असिसटेंट की पार्ट टाइम नौकरी आपके लिए सबसे अच्छी साबित होगी। किताबों का लेखा जोखा रखना और उन्हें सही स्थान पर रखना काफी आसान काम हो सकता है। इसके लिए 3000-8000 रुपए तक मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें