फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

विज्ञापन
1 of 10
अगर आप भी ग्रेजुएट हैं तो आपके लिए यूपी में बेहतरीन सैलरी पैकेज वाली सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

2 of 10
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी, सहायक पर्यवेक्षक ग्रामीण प्रसारण, संकलन अधिकारी, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, तकनीकी सहायक (भू-विज्ञान) और तकनीकी सहायक (रसायन) के 296 पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

3 of 10
पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान उनके पदों के अनुसार 5,200 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे देने का प्रावधान है।

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

4 of 10
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऐसे उम्मीदवार, जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष तक की सेवा पूर्ण कर चुके हों अथवा राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण पत्र धारक हों अथवा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी साहित्य को एक विषय के रूप में लिया हो, को इन पदों पर नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

5 of 10
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

6 of 10
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से तीन चरणों में करना होगा।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

7 of 10
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 185 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 95 रुपये एवं शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

8 of 10
अभ्यर्थी आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लें। विज्ञापित पदों पर आवेदन के नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2015 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, 2015 निर्धारित है।

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

9 of 10
आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने की अंतिम तिथि 4 नंवबर, 2015 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने फोटो एवं हस्ताक्षर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित फॉरमेट में ही सबमिट करें।
विज्ञापन

यूपी में ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

10 of 10
आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एवं आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें