यूपी में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकाला जा रहा है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
यूपी से बड़ी खबर, शिक्षकों के 500 पदों पर भर्ती
2 of 7
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 500 से अधिक पदों के लिए 25 अक्तूबर से पहले विज्ञापन निकालने की तैयारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन साथ भरे हुए फार्म तथा अन्य सभी डाक्यूमेंट की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
यूपी से बड़ी खबर, शिक्षकों के 500 पदों पर भर्ती
3 of 7
कार्यपरिषद की बैठक में पुराने विज्ञापन के खाली रहे और पिछले तीन साल में रिक्त हए पदों के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकालने का निर्णय लिया गया।
यूपी से बड़ी खबर, शिक्षकों के 500 पदों पर भर्ती
4 of 7
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 508 पदों के लिए फरवरी-2012 में नोटिफिकेशन हुआ था। उसमें कुछ विभागों के लिए ही सेलेक्शन कमेटी हो पाई थी। इनमें भी पांच विभागों का लिफाफा विवादों की वजह से नहीं खुल पाया और आगे की भर्ती प्रक्रिया भी रुक गई।
विज्ञापन
यूपी से बड़ी खबर, शिक्षकों के 500 पदों पर भर्ती
5 of 7
ऐसे में तीन साल से भी अधिक अवधि बीतने के बाद कार्यपरिषद ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। इससे पहले 2006 और फिर 2008 में भी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी बीच में रुक गई थी। उनमें खाली रह गई सीटों को मिलाकर 2012 में नए सिरे से विज्ञापन निकाला गया था।
विज्ञापन
यूपी से बड़ी खबर, शिक्षकों के 500 पदों पर भर्ती
6 of 7
इसी तरह से नए विज्ञापन में भी 2012 के विज्ञापन के रिक्त तथा इस दौरान रिटायर शिक्षकों से खाली हुए पद शामिल किए जाएंगे। 2012 की भर्ती के आवेदकों को भी नए सिरे से आवेदन करना होगा।
कुलपति प्रोफेसर ए.सत्यनारायण ने बताया कि 25 अक्तूबर से पहले विज्ञापन निकाले जाने की तैयारी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी इससे सूचित कर दिया गया है।