सरकारी विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। चंडीगढ़ प्रशासन, शिक्षा विभाग ने 329 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
2 of 8
जिन पदों पर भर्ती निकली है, उनमें क्लर्क के 253 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 34 पद और लोवर डिवीजन क्लर्क के 42 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
3 of 8
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 6,400 से 20,2000 और 10,300 से 34,800 रुपये एवं ग्रेड पे 3,200/3,400 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
4 of 8
इन पदों पर आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
5 of 8
पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
6 of 8
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन 12 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 नवबंर, 2015 निर्धारित है
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती
7 of 8
आवेदन शुल्क के तहत अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। ई चलान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवबंर, 2015 है।