बेरोजगार युवाओं के सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी और आरक्षी पीएसी (कॉस्टेबल) के 28,916 पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
2 of 8
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। आवदने करने के लिए उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश पुलिस के नियमों के अनुसार शारीरिक योग्यताएं होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
3 of 8
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 2,00 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
4 of 8
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निश्चित की गई है। उत्तर प्रदेश में मूलरूप से निवास करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणीयों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाने का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2015 के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
5 of 8
इन पदों पर उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर क्लिक करें व आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
6 of 8
आवेदित पदों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क ई-चालान अथवा इंटरनेट बैंकिग अथवा क्रेडिट/डेबिट कार्ड द्वारा नामांकन के प्रथम चरण के 24 घंटे पश्चात कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के 24 घंटे के पश्चात अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 28900 पद
7 of 8
आवेदन के अंतिम चरण में उम्मीदवारों को स्कैन किए नवीनतम कलर फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपने नामांकन पर अपलोड करने होगें। आवेदन 18 जनवरी 2016 से प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2016 निर्धारित की गई है।