फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

विज्ञापन
1 of 7
बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल, सिविल) और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) के पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

2 of 7
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 22 फरवरी, 2016 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

3 of 7
वेतनमान के तौर पर उम्मीदवारों को 16,000-35,500 (आईडीए) रुपये के वेतनमान में 16,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान वृत्ति के तौर पर 16,500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

4 of 7
शैक्षिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिप्लोमा ट्रेनी के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जबकि जूनियर ऑफिसर (एचआर) के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

5 of 7
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निदेर्शों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

6 of 7
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा जबकि एससी/ एसटी, विकलांग वर्ग एवं पूर्व कर्मचारियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान चालान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में किया जा सकता है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2016 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर ग्रिड में नौकरी का मौका, 35000 तक सैलरी

7 of 7
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी, 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें