रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने 18,252 पदों के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
विज्ञापन
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
2 of 10
जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें कॉमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस, इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाईपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाईपिस्ट के पद शामिल हैं। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 9,247 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2,890 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,627 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 4,274 पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
3 of 10
विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये से 34,800 रुपये (पदों के अनुसार) प्रतिमाह दिए जाएंगे।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
4 of 10
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता के तहत कुछ पदों पर हिंदी और अग्रेंजी का टाईपिंग का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
5 of 10
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
6 of 10
इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से मान्य किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट (आरआरबी) की वेबसाइट पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
7 of 10
सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक एवं निःशक्तजनों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
8 of 10
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को आवेदन प्रक्रिया के समय अपने जाति प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी भी संलग्न करनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिग द्वारा किया जा सकता है।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
9 of 10
विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2016 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।