सेल्फी के इस दौर में फोटो खींचने और खिंचवाने का शौक किसे नहीं होगा! अगर आपके लिए ये काम शौक से भी बढ़कर है, तो इसे कॅरियर का बेहतरीन विकल्प भी बनाया जा सकता है। (रिपोर्ट: मिताली जैन, अमर उजाला, दिल्ली)
विज्ञापन
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
2 of 10
ट्रैवल फोटोग्राफी के क्षेत्र में ऐसे कई मौके हैं, जो आपका रोमांच से भरे इस कैरियर की दुनिया में स्वागत करते हैं, जरूरत है तो बस पैशन की। यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि एक फोटोग्राफर और ट्रैवल फोटोग्राफर के काम में काफी फर्क होता है। बतौर ट्रैवल फोटोग्राफर आपमें कल्चर, कस्टम और हिस्ट्री को नए-नए एंगल से देखने की समझ-बूझ होनी चाहिए।
विज्ञापन
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
3 of 10
नई-नई जगहों के सफर पर खूबसूरती और अनुभव की नायाब तस्वीरें उतारकर कोई भी व्यक्ति एक सफल ट्रैवल फोटोग्राफर बन सकता है। फैशन, वाइल्ड लाइफ, नेचर, पोर्ट्रेट, फिल्म, प्रोडक्ट, एडिटोरियल, ग्लैमर और माइक्रो फोटोग्राफी सहित कई स्पेशलाइजेशन इस फील्ड में उपलब्ध हैं।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
4 of 10
एक प्रोफेशनल ट्रैवल फोटोग्राफर को अपने काम के लिए देश-विदेश में घूमना पड़ता है। ऐसे में उसे स्वयं को हर परिस्थिति में एडजस्ट करना आना चाहिए। इतना ही नहीं, विभिन्न भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान उसके काम को आसान बनाता है। सिर्फ घुमक्कड़ प्रवृति का होना ही इस क्षेत्र में सफलता की गारंटी नहीं है। इसके लिए आप में धैर्य होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
5 of 10
अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए आपका क्रिएटिव होना भी जरूरी है, ताकि आप भीड़ में भी एक डिफरेंट एंगल से शॉट ले सकें। कभी-कभी ट्रैवल फोटोग्राफर का पूरा शेड्यूल काफी हेक्टिक होता है, इसलिए उसमें स्टेमिना और पेशेंस भी होनी चाहिए। साथ ही आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि आप लोगों को अपनी बात समझा सकें और फोटो का परफेक्ट शॉट ले सकें।
विज्ञापन
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
6 of 10
फोटोग्राफी पूरी तरह रचनात्मकता पर आधारित काम है। लिहाजा फोटोग्राफी का जुनून ही काफी है। फिर भी इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने की चाह रखने वाले छात्र 12वीं के बाद किसी अच्छे संस्थान से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। अच्छी ट्रेनिंग और गाइडेंस से लाइट, फ्रेम व एंगल्स की सही जानकारी मिल जाती है, जो कॅरियर के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
7 of 10
फोटोग्राफी की सही समझ और जुनून हो, तो एक ट्रैवल फोटोग्राफर के लिए काम की कोई कमी नहीं होती। आप किसी डिजाइन या एडवरटाइजिंग कंपनी के लिए फोटो शूट कर सकते हैं। यदि आपके द्वारा खींची गई तस्वीर किसी हाई प्रोफाइल कैम्पेन में इस्तेमाल की जाती है, तो आप एक फोटो की बदौलत ही हजारों रुपये कमा सकते हैं।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
8 of 10
हालांकि यहां सफलता प्राप्त करने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन उसके बाद आपको कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता। इसके अतिरिक्त आप बुक्स, मैग्जीन, अखबार, कैलेंडर, कार्ड्स और डिफरेंट वेबसाइट्स के लिए भी काम कर सकते हैं। आप चाहें, तो फोटोग्राफी के किसी खास क्षेत्र में भी अपनी विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
9 of 10
एक ट्रैवल फोटोग्राफर की कोई निश्चित कमाई नहीं होती। आपकी आमदनी आपको मिलने वाले काम पर निर्भर करती है। यदि आप किसी ट्रैवल मैग्जीन या वेबसाइट के लिए काम करते हैं, तो आप शुरुआती तौर पर 10-15 हजार रुपये मासिक कमा सकते हैं। अनुभव बढ़ने के साथ-साथ आपका वेतन भी बढ़ता जाता है। यदि आप फोटो फ्रीलांसिंग करते हैं, तो आमदनी के और भी अच्छे अवसर मौजूद हैं।
भारतीय विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी पुणे, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन मुंबई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में संबंधित कोर्स कराए जाते हैं।