फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

विज्ञापन
1 of 11
वैसे तो अक्सर कर्मचारी अपनी कंपनी से परेशान ही रहते हैं लेकिन भारत की कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को बहुत सारी सुविधाएं दे कर खुश रखती हैं। आप इन कंपनियों के बारे में जानेंगे तो बेशक इनमें काम करना चाहेंगे। देखिए, कौन कौन सी हैं वो कंपनियां।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

2 of 11
गूगल कंपनी हमेशा ही अपने कार्मचारियों का बखूबी ध्यान रखती है। काम से अलग हट कर कंपनी कर्मचारियों को अपने शौक और कलाओं को पूरा करने का मौका देती है। हर शुक्रवार कंपनी में चार बजे एक कार्यक्रम होता है जिसमें सब आपस में मिलते जुलते हैं और काम के टेंशन से मुक्ति पाते हैं।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

3 of 11
गोदरेज कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए साल की 10 निश्चित रोग अवकाश का नियम हटा कर यह कर दिया है कि अगर कोई बीमार है तो वह अपने संचालक को सूचित कर के जितने दिन की चाहे, छुट्टी ले सकता है।

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

4 of 11
फ्लिपकार्ट अपने कर्मचारियों को 10 दिन की पितृत्व अवकाश (पैटर्निटी लीव) देता है। इन छुट्टियों को वे बच्चा पैदा होने से पहले या होने के 6 महीने के भीतर ले सकते हैं। शुरुआती तीन महीनों में वे चाहे तो ऑफिस में केवल चार घंटे काम करें और बाकी का काम घर से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

5 of 11
टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड में हा‌जिरी लगाने जैसी कोई पाबंदी नहीं है। मतलब जरूरी नहीं है आप अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मशीन में कार्ड स्वाइप करें या किसी रजिस्टर पर दस्तखत करें। कंपनी का मानना है कि कर्मचारियों को अपने लक्ष्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए न कि हाजरी पर।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

6 of 11
बीएचईएल अपने कर्मचारियों को सालों तक अपने साथ जोड़े रहने के लिए जानी जाती है। इसमें कर्मचारियों को इस बात की भी छूट है कि वो अपने काम के साथ साथ उस फील्ड का भी काम कर सकते हैं जिसमें उनकी रुचि हो। इसके अलावा कर्मचारियों को रहने खाने और तरह तरह की ट्रेनिंग की भी सुविधा मिली हुई है।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

7 of 11
एक्सेंचर इंडिया कंपनी में इस बात का प्रावधान है कि कोई कर्मचारी चाहे तो अपनी छुट्टियां साथी कर्मचारी को दे सकता है। यानि जरूरत पड़ने पर कोई व्यक्ति दूसरे की छुट्टी पर अपना काम पूरा कर सकता है। साथ ही इसमें अब कर्मचारियों को साल के अंत में नहीं बल्कि समय समय पर अपने मैनेजर से फीडबैक मिला करेगा।

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

8 of 11
सॉफ्टवेयर कंपनी सैप लैब अपने कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छा माहौल बना कर रखती है। यहां महिलाओं को मैटर्निटी लीव देने के अलावा प्रेगनेंसी के दौरान और उसके बाद में भी आने जाने के लिए गाड़ी दी जाती है। कर्मचारी हफ्ते में एक बार घर से भी काम कर सकते हैं। कंपनी में ड्रामा, कला, संगीत और नृत्य से जुड़ी गतिविधियां भी होती हैं।

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

9 of 11
देश भर के मैरियट होटलों में कर्मचारियों को 'एसोसिएट' कहा जाता है, न कि कर्मचारी या एम्प्लॉई। कंपनी उन्हें इंसेटिव के तौर पर अपने होटल की ही किसी विदेशी ब्रांच में यात्रा पर भेजती है। यहां के कर्मचारी कंपनी से इतने खुश रहते हैं कि उनके परिवार वाले तक कंपनी को धन्यवाद पत्र भेजते हैं।

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

10 of 11
कोका-कोला इंडिया कंपनी में समय समय पर कर्मचारियों के विकास के लिए कई प्रोग्राम चलाए जाते हैं। इसमें काम करने वाले ज्यादा लंबे समय तक एक ही पद पर नहीं रहते, उनकी पदोन्न‌ति होना तय ही होता है। महिलाओं को इसमें अहम पद दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इन कंपनियों में नौकरी मिल जाए तो बल्ले-बल्ले, वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

11 of 11
आईटीसी कंपनी में सीनियर कर्मचारियों का खासकर ख्याल रखा जाता है। युवा कर्मचारियों को भी नए ब्रैंड और पद संभालने को दिए जाते हैं जो उन्हें आगे चल कर नई ऊचाइंयों तक ले जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें