फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'

विज्ञापन
1 of 5
यूपी के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को लगभग डेढ़ दशक तक गलत राष्ट्रगान पढ़ाया जाता रहा। बेसिक शिक्षा विभाग की हर पुस्तक में राष्ट्रगान की पंक्ति ‘पंजाब सिंध गुजरात मराठा’ में  सिंध की जगह ‘सिंधु’ लिखा गया था और बच्चे यही पढ़ते भी रहे। यह तस्वीर 2015 से पहले की प्रकाशित पुस्तकों की है। (सभी फोटो और रिपोर्ट: सोनम वारसी, अमर उजाला, मैनपुरी)
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'

2 of 5
लापरवाही की हद ये रही कि 2001 में यह गलती पकड़ में भी आ गई, लेकिन इसे सुधारने में 14 साल लग गए। इस बार सही शब्द सिंध बेसिक शिक्षा विभाग की पुस्तकों में छपकर आया है। यह तस्वीर 2015 में प्रकाशित पुस्तकों की है।
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'

3 of 5
पुस्तकों में प्रकाशित राष्ट्रगान में यह त्रुटि कब से चली आ रही है, इसकी सही जानकारी तो किसी को नहीं है, लेकिन 2001 में त्रुटि पूर्ण राष्ट्रगान प्रकाशित होने की बात पकड़ में आई थी। 2009 में पुस्तकों की समीक्षा के दौरान इस पर चर्चा में भी हुई और राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) ने इस बाबत प्रमाण मांगे थे।

EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'

4 of 5
उस समय भी ‘सिंधु’ के स्थान पर सिंध शब्द होने के प्रमाण दिए गए थे, परंतु संशोधन तब भी नहीं हो पाया। इसके बाद केंद्र सरकार के प्रकाशन भारत 2014 का हवाला भी दिया गया था। इसमें प्रकाशित सही राष्ट्रगान को दिखाया गया। इसी के बाद नवीन पुस्तकों में संशोधन करने के प्रयास शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'

5 of 5
इस साल सर्व शिक्षा अभियान की नवीन पुस्तकें आनी शुरू हो गई हैं, बीएसए कार्यालय में आई पहली खेप की पुस्तकों में सही राष्ट्रगान किया गया है। एबीएसए भारती शाक्य ने बताया कि सोमवार को पुस्तकों का सत्यापन किया गया। इस बार पुस्तकों में ‘सिंधु’ की जगह सिंध लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें